फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   If your life partner is hopeful then you too will be happy, long life and away from these diseases  

जीवनसाथी आशावान हो तो आप भी खुश, लंबी उम्र और इन बीमारियों से भी दूर रहेंगे

Sun, 16 Feb 2020 04:27 AM IST
Mohit Mudgal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 16 Feb 2020 04:27 AM IST
सार

यदि जीवनसाथी जीवन को लेकर आशावादी नजरिया रखता हो और उसके साथ संबंध अच्छे हों तो व्यक्ति को उम्र संबंधी बीमारियां होने की आशंका कम होती है। मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के अध्ययन के मुताबिक आशावादी जोड़ीदार साथी के लिए उदाहरण बनते हैं, उन्हें अल्जाइमर व डिमेंशिया जैसी बीमारियों से दूर रखते हैं।
 

विज्ञापन
If your life partner is hopeful then you too will be happy, long life and away from these diseases  
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अध्ययन के सह-लेखक व यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर विलियम चॉपिक ने बताया कि हम अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताते हैं। वे हमें व्यायाम करने, स्वास्थ्यवर्धक भोजन लेने और समय पर दवा लेने जैसे कामों के लिए प्रोत्साहित करते हैं। जोड़ीदार का जीवन के प्रति पॉजिटिव रवैया होने से हमारे जीवन में भी चीजें अच्छी होने लगती हैं। आप खुद ही बीमारियों से दूर रहते हुए लंबी उम्र और बेहतर भविष्य की सोचने लगते हैं। एजेंसी

विज्ञापन


खुद को बदल बन सकते हैं आशावादी

शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि आशावादी नजरिया रखने वाले जोड़े जब पुराने दिनों को याद करते हैं तो उन्हें अच्छी बातें ही याद आती हैं। इसके लिए उन्होंने गूगल के एक हालिया विज्ञापन का उदाहरण भी दिया। उन्होंने यह भी बताया कि आशावादिता पैदा की जा सकती है, लेकिन इसके लिए बदलाव की इच्छा होना सबसे जरूरी है।  
विज्ञापन


बेहतर जीवनशैली की मिलती है प्रेरणा

आशावादी जोड़ीदार हमें बेहतर जीवनशैली के लिए प्रेरित करते हैं। उदाहरण के लिए यदि जोड़ीदार धूम्रपान छोड़ दे या रोज जिम जाने लगे तो कुछ सप्ताह के बाद दूसरा साथी भी ऐसा करने लगता है। चॉपिक बताते हैं कि अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों के जिम्मेदार कारकों में जीवनशैली सबसे महत्वपूर्ण है। जिनके जीवनसाथी आशावादी प्रवृत्ति के हैं, वे आम तौर पर इन सभी पैमानों पर दूसरों के मुकाबले बेहतर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


4500 जोड़ियों का 8 साल तक अध्ययन

जर्नल ऑफ पर्सनैलिटी में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने करीब 4500 जोड़ियों का 8 वर्ष तक विश्लेषण किया। पता चला कि जिनकी शादी आशावादी जोड़ीदार से हुई, वे उम्र आधारित शारीरिक दुर्बलताओं से बच जाते हैं। पहले के शोधों में जोड़ीदार की अच्छी आदतों से ईर्ष्या या किसी के द्वारा नियंत्रित किए जाने की कोशिश पर गुस्सा जैसी बातों के बारे में बताया गया है। नया अध्ययन दोनों के बीच संतुलन स्थापित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed