फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   If Trump is the nominee, I will support him; and if I am the president, I will pardon him: Ramaswamy

US: 'राष्ट्रपति पद के लिए ट्रंप का नामांकन हुआ तो समर्थन करूंगा, मैं चुना गया तो...', विवेक रामास्वामी बोले

Sun, 03 Sep 2023 10:49 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 03 Sep 2023 10:49 PM IST
सार

US: विवेक रामास्वामी ने कहा कि उन्हें 2024 के आम चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी बनने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने कहा कहा कि अगर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नामांकन हासिल करते हैं तो वह उन्हें वोट देंगे। 

विज्ञापन
If Trump is the nominee, I will support him; and if I am the president, I will pardon him: Ramaswamy
विवेक रामास्वामी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मूल के अमेरिकी करोड़पति कारोबारी विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को उन्होंने कहा कि उन्हें 2024 के आम चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी बनने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने कहा कहा कि अगर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नामांकन हासिल करते हैं तो वह उन्हें वोट देंगे। 

विज्ञापन

 

एक टॉक शो में रामास्वामी (38 वर्षीय) ने अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने की स्थिति में ट्रंप को माफ करने का इरादा भी जताया। उन्होंने कहा, अगर डोनाल्ड ट्रंप उम्मीदवार बनते हैं तो मैं उनका समर्थन करूंगा और अगर मैं राष्ट्रपति बनता हूं तो मैं उन्हें माफ कर दूंगा, क्योंकि इससे देश को फिर से एकजुट करने में मदद मिलेगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीने राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की शुरुआती डिबेट हुई थी। इस बहस ने पूरे अमेरिका का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस डिबेट के बाद रामास्वामी की लोकप्रियता बढ़ी है। वह दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और भारतीय मूल की अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन

रामास्वामी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के एकमात्र उम्मीदवार हैं, जो कई आरोपों का सामना कर रहे ट्रंप और उनकी 'अमेरिका फर्स्ट' नीतियों का खुलकर समर्थन करते हैं, जिसमें जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर रुख भी शामिल है। अमेरिकी उद्यमी रामास्वामी ने कहा, 'मेरा लब्बोलुआब यह है कि मैं उस व्यक्ति को वोट दूंगा जो मुझे लगता है कि इस देश को आगे ले जाने के लिए सबसे अच्छी स्थिति में है। मुझे नहीं लगता बाइडन इस स्थिति में हैं। मुझे नहीं लगता कि जो बाइडन के बाद कमला हैरिस या कोई और कठपुतली भी इस स्थिति में है।'
 

रामास्वामी ने कहा कि विभिन्न मुद्दों पर रिपब्लिकन पार्टी के अपने कई समकक्षों के साथ उनकी असहमति हो सकती है, लेकिन उनका दृढ़ विश्वास है कि अमेरिका को प्रगति की ओर ले जाने में उनमें से कोई भी बाइडन या हैरिस से अधिक प्रभावी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed