{"_id":"613d1e518ec57e7c5d472f4d","slug":"if-the-food-is-good-then-corona-virus-can-cause-less-damage-to-the-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध: खानपान बढ़ियां हो तो वायरस से शरीर को कम नुकसान संभव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शोध: खानपान बढ़ियां हो तो वायरस से शरीर को कम नुकसान संभव
Sun, 12 Sep 2021 02:53 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 12 Sep 2021 02:53 AM IST
सार
इन लोगों का डाइट स्कोर अन्य बचे हुए लोगों की तुलना में कम था। जिन लोगों का डाइट स्कोर बेहतर था उनमें कोरोना संक्रमण होने का खतरा नौ फीसदी जबकि गंभीर संक्रमण का खतरा 41 फीसदी कम था।
विज्ञापन
Corona in World
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के कारण गंभीर तकलीफ का सीधा संबंध खानपान से भी है। अमेरिका के मैसाच्युसेट्स जनरल अस्पताल (एमजीएच) के वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया है कि जो लोग खानपान में पौधों पर आधारित भोजन लेते हैं उनको कोरोना वायरस के कारण गंभीर तकलीफ का खतरा कम होता है।
विज्ञापन
एमजीएच के डायबिटीज यूनिट और सेंटर फॉर जीनोमिक मेडिसिन की शोधकर्ता डॉ. जोर्दी मेरिनो ने बताया कि 5,92,571 लोगों की जांच के बाद ये नतीजा सामने आया है। गट जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार 31,831 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
पौष्टिक भोजन कोरोना को देगा टक्कर
विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के एक तिहाई मामलों को कम किया जा सकता है अगर लोगों के खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाए। महामारी के दौर में लोग पौष्टिक भोजन पर ध्यान केंद्रित करें तो वायरस को शरीर पर हावी होने से रोका जा सकता है। इसके साथ ही संक्रमण के कारण होने वाली कई तरह की गंभीर तकलीफों से भी बचा जा सकता है, स्वास्थ्य व्यवस्था संतुलित रह सकती है।
विज्ञापन