फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   If I lose the election in November, I will leave office peacefully says donald Trump

अगर मैं नवंबर में चुनाव हारा तो शांतिपूर्ण तरीके से कार्यालय छोड़ दूंगा: ट्रंप

Sat, 13 Jun 2020 10:40 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, अमर उजाला
पीटीआई, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 13 Jun 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
If I lose the election in November, I will leave office peacefully says donald Trump
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन आशंकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें यह डर जताया गया कि अगर ट्रंप नवंबर में चुनाव हारते हैं तो वह 'स्वेच्छा पूर्वक' कार्यालय नहीं छोड़ेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि अगर वह दोबारा नहीं चुने जाते हैं तो यह देश के लिए भी 'बुरा' होगा। यद्यपि राष्ट्रपति ने कभी इस तरह के संकेत नहीं दिए कि यदि वह अगला चुनाव हार जाते हैं तो कार्यालय नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को फॉक्स न्यूज चैनल पर प्रसारित एक इंटरव्यू में जब अमेरिकी राष्ट्रपति से पूछा गया कि अगर वह नवंबर में होने वाले चुनाव में हार गए तो उन्होंने कहा, 'आप जाइए, कोई अन्य काम करिए।' साथ ही ट्रंप ने कहा, 'अगर मैं चुनाव हारता हूं तो मुझे लगता है कि यह हमारे देश के लिए बहुत ही बुरी बात होगी।'
विज्ञापन


आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार और पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडेन से हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप का तीन साल का कार्यकाल शांतिपूर्ण और समृद्धि भरा रहा लेकिन हाल ही में कोरोना वायरस महामारी के कारण एक लाख लोगों की मौत होने और अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान के कारण चार करोड़ लोगों के बेरोजगार होने के साथ ही अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद सामाजिक उथल-पुथल के चलते उनकी कुर्सी खतरे में पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed