फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   “If anything happens to me, Army chief & DG ISI responsible,” says Imran Khan

Pakistan: 'मेरी जान को खतरा, अगर मुझे कुछ हुआ तो सेना और आईएसआई जिम्मेदार', जेल में बंद इमरान खान बोले

Tue, 27 Aug 2024 04:26 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 Aug 2024 04:26 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि जेल में सभी मामलों को आईएसआई देख रही है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो इसके लिए सेना प्रमुख और आईएसआई के डीजी जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
“If anything happens to me, Army chief & DG ISI responsible,” says Imran Khan
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

जेल में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि उनकी इस हालत के लिए सेना और इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) जिम्मेदार हैं। खान ने आशंका जताई कि उनकी जान को खतरा है। 

विज्ञापन

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक खान पिछले साल से रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में बंद हैं। उन्होंने मौजूदा सरकार को आलोचना करने वालों से नफरत करने और कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति का दोषी ठहराया। उन्होंने पाकिस्तान की क्रिकेट की स्थिति की भी आलोचना की, जो लगातार हार का सामना कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'मुझे कुछ हुआ तो सेना और आईएसआई जिम्मेदार'
सोशल मीडिया मंच एक्स पर खान ने एक पोस्ट में दावा किया कि चुनावों में धांधली हुई थी। उन्होंने कहा कि केवल सच्चे जनादेश वाली सरकार ही हालत के सुधार की योजना बना सकती है। उन्होंने कहा, आईएसआई जेल में मामलों को नियंत्रित कर रही है। मैं फिर से कहा रहा हूं कि अगर मुझे कुछ हुआ तो सेना प्रमुख और आईएसआई के महानिदेशक (डीजी) जिम्मेदार होंगे। 


 

विज्ञापन

शहबाज सरकार के एलान के बाद आया इमरान का बयान
पूर्व प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी शहबाज शरीफ सरकार के उस एलान के बाद सामने आई है, जिसमें कहा गया था कि इमरान खान के खिलाफ हिंसा के मामलों की सुनवाई सैन्य अदालत में हो सकती है। पिछले साल नौ मई को खान की गिरफ्तारी के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए थे। जिसमें उनके पार्टी कार्यकर्ताओं में कई सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था। 

'हमले की सीसीटीवी फुटेज चोरी कर ली गई'
उन्होंने खुद पर हुए पहले के दो हमलों की याद दिलाई और कहा कि वजीराबाद में सीसीटीवी फुटेज चोरी कर ली गई और हमले से पहले आईएसआई ने क्षेत्रों को नियंत्रित किया। उन्होंने यह भी कहा कि जेल में उनकी हालत खराब हो गई है और उनके भोजन की सुरक्षा के लिए तैनात कर्मचारियों को चौथी बार बदल दिया गया है। खान ने कहा कि पूरी सरकार झूठ पर चलती है। मैं उनके समाचार नहीं पढ़ता। हमारे बीच बातचीत केवल देश और संविधान के लिए होगी। 

क्रिकेट में पाकिस्तान की लगातार हार पर जताया दुख
खान ने मौजूदा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि देशभर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है। उन्होंने पाकिस्तान के क्रिकेट की स्थिति पर भी दुख जताया औऱ कहा कि इस सबके लिए एक ही संस्था जिम्मेदार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed