फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Idol destroyed at colonial era Hindu temple in Bangladesh

Bangaladesh: विजयादशमी के 24 घंटे बाद ही मंदिर में मूर्ति को पहुंचाया नुकसान, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 07 Oct 2022 09:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 07 Oct 2022 09:13 PM IST
सार

बांग्लादेश में दस दिन के दुर्गा पूजा उत्सव के चौबीस घंटे बाद ही यह घटना सामने आई है। एक दिन पहले ही देशभर के विभिन्न नदी घाटों पर विजयादशमी के दिन मां दुर्गा का विसर्जन कार्यक्रम समाप्त हुआ था। 

विज्ञापन
Idol destroyed at colonial era Hindu temple in Bangladesh
काली मंदिर (प्रतीकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिमी बांग्लादेश में अज्ञात लोगों ने औपनिवेशिक काल के हिंदू मंदिर में एक देवता की मूर्ति को नष्ट किया गया है। पुलिस ने इस घटना के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


बांग्लादेश के एक प्रमुख स्थानीय न्यूज पोर्टल ने मंदिर समिति के अध्यक्ष सुकुमार कुंडा के हवाले से बताया कि बांग्लादेश के झेनैदाह जिले के दौतिया गांव में काली मंदिर में मूर्ति के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए और मूर्ति का सिर मंदिर के परिसर से आधा किलोमीटर दूर सड़क पर फेंक दिया गया। कुंडा ने बताया कि काली मंदिर औपनिवेशिक काल से ही हिंदुओं का पूजा स्थल रहा है। 
विज्ञापन


बांग्लादेश में दस दिन के दुर्गा पूजा उत्सव के चौबीस घंटे बाद ही यह घटना सामने आई है। एक दिन पहले ही देशभर के विभिन्न नदी घाटों पर विजयादशमी के दिन मां दुर्गा का विसर्जन कार्यक्रम समाप्त हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश पूजा समारोह परिषद के महासचिव चंदनाथ पोद्दार ने बताया कि घटना जेनैदाह के मंदिर में गुरुवार देर रात हुई। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार देते हुए बताया कि दुर्गा पूजा उत्सव देश में बिना किसी व्यवधान के आयोजित किया गया था। पोद्दार ढाका विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर भी हैं। 


झेनैदाह पुलिस के सहायक अधीक्षक अमित कुमार बर्मन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 

इस घटना को छोड़कर इस साल पूरे बांग्लादेश में दुर्गा पूजा उत्सव शांतिपूर्वक मनाया गया। बीते साल दुर्गा पूजा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा और झड़पों में कम से कम छह लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हो गए थे। मुस्लिम बहुल बांग्लादेश की 16.9 करोड़ आबादी में हिंदुओं की आबादी करीब दस फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed