{"_id":"65724530456e50812a0f9f64","slug":"idf-says-son-of-israeli-minister-gal-meir-eisenkot-killed-in-gaza-in-war-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: गाजा में संघर्ष के दौरान इस्राइली मंत्री के बेटे की मौत, नेतन्याहू ने शहीद को बताया बहादुर योद्धा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: गाजा में संघर्ष के दौरान इस्राइली मंत्री के बेटे की मौत, नेतन्याहू ने शहीद को बताया बहादुर योद्धा
Fri, 08 Dec 2023 03:50 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
Published by: जलज मिश्रा
Updated Fri, 08 Dec 2023 03:50 AM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी गाजा के गुरुवार को जबालिया शिविर में सैनिकों के पास एक सुरंग में बम विस्फोट हो गया था। इसी धमाके में इस्राइली मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख गादी ईसेनकोट का बेटा मास्टर सार्जेंट गैल मीर ईसेनकोट (25) घायल हो गया।
विज्ञापन
इस्राइली मंत्री के साथ उनका बेटा।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल-हमास के बीच युद्ध विराम के बाद से लगातार जंग जारी है। युद्ध में अब तक 16 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच इस्राइली डिफेंस फोर्स ने बताया कि युद्ध में केंद्रीय मंत्री के बेटे की भी मौत हो गई है। मंत्री का बेटा इस्राइली सेना में सार्जेंट के पद पर तैनात था, जो गुरुवार को उत्तरी गाजा में संघर्ष के दौरान मारा गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक कुल 89 इस्राइली सैनिकों की मौत हो चुकी है।
अस्पताल जाते वक्त तोड़ा दम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी गाजा के गुरुवार को जबालिया शिविर में सैनिकों के पास एक सुरंग में बम विस्फोट हो गया था। इसी धमाके में इस्राइली मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख गादी ईसेनकोट का बेटा मास्टर सार्जेंट गैल मीर ईसेनकोट (25) घायल हो गया। उन्हें घायल हालत में तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल जाते वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया। ईसेनकोट के साथ-साथ 6623वीं टोही बटालियन के मेजर जोनाथन डेविड डिच भी गाजा पट्टी में शहीद हो गए। इसके अलावा तीन सैनिक घायल भी हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इस्राइली सांसदों और नेताओं ने ईसेनकोट के बेटे की मौत पर संवेदनाएं व्यक्त की है।
हम जीत तक लड़ते रहेंगे
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गैल एक बहादुर योद्धा है और सच्चा नायक है। इस्राइली नेता बेनी गैंट्ज ने कहा कि हम दुखी है। गैल अब हमारे साथ नहीं हैं। जिस मिशन को पूरा करने में गैल ने जान गंवाई, उस मिशन को पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा हम जीत तक लड़ते रहेंगे। हमारे नायकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। वहीं, इस्राइली राष्ट्रपति हर्जोग ने कहा कि गैल बचपन से ही राष्ट्र के प्रति समर्पित थे। उन्हें देश प्रेम की शिक्षा दी गई थी। पूरे देश के साथ-साथ मैं शोक ग्रस्त परिजनों के साथ हूं। हम अपने लोगों और अपने प्यारे देशों की रक्षा के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन
हमास आंतकियों को निर्वस्त्र कर कराई परेड
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली सेना ने गुरुवार को हमास के आंतकियों को निर्वस्त्र कर गाजा के फलस्तीन स्क्वायर में घुमाया। सभी आतंकी इस्राइली सैन्य ट्रक के पीछे चल रहे थे। इसके बाद सभी आंतकियों को सेना ने घुटने के बल बैठा दिया और उनके हाथों को कंधों के पीछे बांध दिया। आईडीएफ द्वारा आंतकियों के साथ किए जा रहे इस सुलूक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कोई इसका विरोध कर रहा है तो कोई समर्थन। हालांकि, आईडीएफ ने वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।