{"_id":"687db4ed7119e0816c0cabed","slug":"idf-kills-hamas-commander-hits-75-terror-targets-in-latest-operation-in-gaza-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"IDF: इस्राइल ने हमास कमांडर को किया ढेर, ताजा ऑपरेशन में 75 टारगेट को बनाया निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
IDF: इस्राइल ने हमास कमांडर को किया ढेर, ताजा ऑपरेशन में 75 टारगेट को बनाया निशाना
Mon, 21 Jul 2025 09:16 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 21 Jul 2025 09:16 AM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में गाजा में 18 लोगों की भूख से मौत हो चुकी है। इस्राइली सेना ने मध्य गाजा से भी लोगों को निकलने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
यह तस्वीर गाजा में इस्राइली हमले की है।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइली सेना ने रविवार को ताजा ऑपरेशन में गाजा में हमास के 75 ठिकानों को निशाना बनाया। इस ऑपरेशन में इस्राइल ने हमास के कमांडर बशर ताबेत को भी ढेर कर दिया है। बशर ताबेत, हमास के हथियार उत्पादन मुख्यालय में हथियारों के विकास कार्यक्रम का प्रमुख था। हथियारों को लेकर रिसर्च और विकास का काम बशर के ही जिम्मे था।
इस्राइली हमलों में 115 की जान गई
इस्राइली सेना ने बताया कि आतंकी ढांचों को तबाह कर दिया गया है, साथ ही आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही सुरंग को भी तबाह किया गया है। इस्राइल ने हमास के सैन्य परिसरों और अन्य सैन्य ढांचों को भी निशाना बनाया। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली सेना के हमलों में 115 फलस्तीनियों की जान गई है और इनमें 92 लोग वो हैं, जो राशन लेने के लिए जुटे थे। साथ ही दो लोग सिविल डिफेंस के भी मारे गए हैं और 200 से ज्यादा घायल हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में गाजा में 18 लोगों की भूख से मौत हो चुकी है। इस्राइली सेना ने मध्य गाजा से भी लोगों को निकलने का निर्देश दिया है। इस्राइली सेना ने कहा है कि अब वे गाजा में हमले तेज करेंगे।
ये भी पढ़ें- US: अवैध अप्रवासी ने कस्टम अधिकारी ने गोली मारी तो भड़के ट्रंप, बोले- डेमोक्रेट्स ने देश में अपराधी भर दिए
विज्ञापन
इस्राइल के खिलाफ कई देशों में विरोध प्रदर्शन जारी
इस्राइली हमलों का विरोध भी शुरू हो गया है और ट्यूनिशिया, इराक, तुर्किये, मोरक्को, लेबनान और वेस्ट बैंक के रामल्लाह में लोगों ने सड़कों पर उतरकर इस्राइल के गाजा पर कब्जे का विरोध किया। वहीं वेस्ट बैंक में रहने वाले फलस्तीनियों ने आरोप लगाया है कि वेस्ट बैंक में रहने वाले इस्राइली नागरिक पानी की आपूर्ति के ढांचे पर हमले कर रहे हैं, जिससे पानी की कमी हो रही है और लोगों को अपने गांव छोड़ने पड़ रहे हैं।