फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ICJ seeks UNHRC to impose exemplary damages on China for spreading coronavirus

आईसीजे की यूएनएचआरसी से मांग, कोरोना वायरस फैलाने के लिए चीन पर लगाया जाए कड़ा जुर्माना

Sat, 04 Apr 2020 08:40 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 04 Apr 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
ICJ seeks UNHRC to impose exemplary damages on China for spreading coronavirus
कोरोना वायरस वुहान - फोटो : social media

लंदन की इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से अपील की है कि चीन पर 'मानवता के खिलाफ गंभीर अपराध करने के लिए कड़ा जुर्माना' लगाया जाए। संगठन ने आरोप लगाया है कि कोरोना वायरस महामारी प्राथमिक रूप से बीजिंग का षड्यंत्र है ताकि वह खुद को महाशक्ति बना सके।

विज्ञापन


आईसीजे के अध्यक्ष आदिश सी. अग्रवाल ने कहा, 'वायरस को फैलने से रोकने के लिए चीन द्वारा कार्रवाई नहीं करने से पूरी दुनिया में मंदी आ गई और खरबों डॉलर का नुकसान हुआ है तथा भारत एवं दुनिया के अन्य हिस्सों में लाखों लोग बेरोजगार हो गए।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह रहस्य है कि वायरस चीन के सभी प्रांतों में कैसे नहीं फैला जबकि दुनिया के सभी देशों में यह फैल गया है। उन्होंने जिनेवा स्थित मानवाधिकार संगठन से अपील की कि वायरस फैलाने के लिए वह चीन, उसकी सेना और वुहान को जिम्मेदार ठहराए, जिसके कारण पूरी दुनिया में 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई और दुनिया ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल ने यूएनएचआरसी से मांग की वह चीन को निर्देश दे कि बीमारी फैलाने के लिए वह 'पूरी दुनिया और खासकर भारत को क्षतिपूर्ति' करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed