{"_id":"5d8d56f48ebc3e0152559aac","slug":"ibsa-meeting-in-new-york-india-brazil-and-south-africa-are-committed-towards-betterment-of-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बेहतर दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका
Fri, 27 Sep 2019 05:55 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 27 Sep 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के विदेश मंत्रियों के साथ एस जयशंकर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका ने न्यूयॉर्क में गुरुवार को (स्थानीय समयानुसार) बहुपक्षीय व्यवस्था को सुधारने के लिए सभी संबंधित मंचों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों में सहयोग करने की बात कही। तीनों देशों ने भ्रष्टाचार करने वालों और आर्थिक अपराधियों के खिलाफ साथ काम करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस बैठक में इबसा (IBSA) देशों के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया। बता दें कि इबसा में भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका देश आते हैं।
विज्ञापन
भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, 'बड़ी और गंभीर वैश्विक समस्याओं के समय में भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका हमारे साझा उद्देश्यों को और एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और संपन्न दुनिया के निर्माण के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं। विकास का अधिकार और अवसरों की समानता इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के जरूरी साधन हैं।'
विज्ञापन
इसमें यह भी इंगित किया गया है कि बहुपक्षीय व्यवस्था के पुनर्निर्माण की जरूरत है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह सभी देशों और वहां के नागरिकों के लिए प्रभावी तरीके से काम कर रहा है। बयान में लिखा है, 'बड़े लोकतंत्र और जीवंत राष्ट्र होने के कारण, हम मानते हैं कि जनता को अंतरराष्ट्रीय सरकार के केंद्र में होना चाहिए।'
विज्ञापन