{"_id":"5db297cf8ebc3e93d62b20af","slug":"iaf-chief-acm-rks-bhadauria-is-on-first-official-visit-to-oman-to-witness-bilateral-aerial-exercise","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना प्रमुख भदौरिया पहली विदेश यात्रा पर ओमान पहुंचे, आसमान में नजर आए भारतीय युद्धक विमान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वायुसेना प्रमुख भदौरिया पहली विदेश यात्रा पर ओमान पहुंचे, आसमान में नजर आए भारतीय युद्धक विमान
Fri, 25 Oct 2019 12:05 PM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ओमान के अधिकारियों से मिले।
- फोटो : ANI
वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया पदभार संभालने के बाद पहली बार अपनी आधिकारिक विदेश यात्रा पर ओमान पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने पूर्वी क्षेत्र के द्विपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस द्विपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास के लिए भारत की ओर से ओमानी यूरोफाइटर हवाई जहाज टाइफून के सामने अपने एफ-16 और हॉक विमान के साथ अपने मिग-29 को मैदान में उतारा है। भारतीय वायुसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है।
विज्ञापन
IAF Chief ACM RKS Bhadauria is on an official visit to Oman to witness the bilateral aerial exercise Eastern Bridge, where India has fielded its MiG-29s alongside Omani Eurofighter Typhoons, F-16s and Hawk aircraft. This is his first visit abroad after taking over as IAF Chief. pic.twitter.com/dbjVo7vSBw
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 25, 2019
समाचार एजेंसी एएनआई ने इस युद्धाभ्यास से जुड़ी तस्वीरें भी जारी की हैं। जिनमें वायु सेना प्रमुख भदौरिया ओमान के अधिकारियों से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही युद्धक विमान भी आसमान में उड़ते दिखाई पड़ रहे हैं।