{"_id":"60b691b3d17a1f69315f7b59","slug":"iaea-has-indicated-uranium-in-many-places-in-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान: आईएईए ने देश में कई जगह यूरेनियम होने के दिए संकेत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान: आईएईए ने देश में कई जगह यूरेनियम होने के दिए संकेत
Wed, 02 Jun 2021 01:29 AM IST
देव कश्यप
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, तेहरान
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, तेहरान
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:29 AM IST
सार
- एटमी कार्यक्रमों पर नजर रखने वाली संस्था की रिपोर्ट पैदा कर सकती है नए विवाद
विज्ञापन
ईरान
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया भर के परमाणु कार्यक्रमों की निगरानी रखने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि ईरान में कई ऐसी जगहों पर यूरेनियम के संकेत मिले हैं, जिनके बारे में उसने दुनिया को बताया तक नहीं है। आईएईए की यह रिपोर्ट परमाणु समझौते से जुड़े देशों के बीच एक नए विवाद को जन्म दे सकती है।
विज्ञापन
तीन माह पूर्व ही फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी उस अमेरिकी प्रस्ताव को खारिज कर चुके हैं जिसमें आईएईए के बोर्ड द्वारा ईरान की एटमी कार्यक्रम पर पारदर्शिता न बरतने पर निंदा करने की योजना थी। अब आईएईए के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने एक रिपोर्ट में कहा है कि कई माह बीतने पर भी ईरान ने यह नहीं बताया है कि उन तीन जगहों पर यूरेनियम कण कहां से आए जहां एजेंसी ने अनिवार्य परीक्षण किए थे।
विज्ञापन
आईएईए के इस खुलासे के बाद यूरोपीय देशों के सामने एक उलझन खड़ी हो सकती है कि वे अमेरिका के ईरान की निंदा के प्रस्ताव का समर्थन करें या न करें। क्योंकि यह कदम 2015 में ईरान के साथ हुई परमाणु संधि को नुकसान पहुंचा सकता है। ईरान परमाणु संधि पर फिलहाल विएना में बातचीत चल रही है। हालांकि ग्रोसी ने उम्मीद जताई है कि अगले हफ्ते बोर्ड की मुलाकात से पहले हालात बदल जाएंगे।
विज्ञापन
नतांज धमाके से यूरेनियम भंडार स्तर घटा
आईएईए की रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंसी के महानिदेशक ईरान के साथ जारी तकनीकी वार्ता के अपेक्षित नतीजे नहीं निकलने से बेहद नाखुश हैं। सदस्य देशों को भेजी गई एजेंसी की एक अन्य त्रैमासिक रिपोर्ट में एजेंसी ने ये संकेत दिए हैं कि नतांज में धमाके और बिजली कटने से ईरान के यूरेनियम संवर्धन को खासा नुकसान पहुंचा है। इस धमाके के लिए ईरान ने इस्राइल को जिम्मेदार बताया था।