फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   I am woman of my words nikki haley said after lost in south carolina primary election 2024 from donald trump

USA: 'मैं अपनी जुबान की पक्की हूं', साउथ कैरोलाइना में हार के बाद निक्की हेली ने जानिए क्यों कही ये बात

Sun, 25 Feb 2024 11:29 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 25 Feb 2024 11:29 AM IST
सार

निक्की हेली ने कहा कि 'अगले 10 दिनों तक 21 राज्यों में चुनाव होंगे। उन्हें भी अपनी पसंद चुनने का अधिकार है। यह कोई सोवियत संघ का चुनाव नहीं है, जिसमें सिर्फ एक उम्मीदवार होता है।'

विज्ञापन
I am woman of my words nikki haley said after lost in south carolina primary election 2024 from donald trump
निक्की हेली। - फोटो : Social Media

विस्तार

साउथ कैरोलाइना में हुए प्राइमरी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली को हरा दिया है। हार के बाद अपने समर्थकों से बात करते हुए निक्की हेली ने कहा कि वे हार से निराश हैं, लेकिन इसके बावजूद वह राष्ट्रपति पद की रेस से नहीं हटेंगी। निक्की हेली ने कहा कि 'मैं अपनी जुबान की पक्की हूं और पीछे नहीं हटूंगी।' निक्की हेली ने कहा कि 'अगले 10 दिनों तक 21 राज्यों में चुनाव होंगे। उन्हें भी अपनी पसंद चुनने का अधिकार है। यह कोई सोवियत संघ का चुनाव नहीं है, जिसमें सिर्फ एक उम्मीदवार होता है। ये मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें चुनाव का मौका दूं।'
विज्ञापन


निक्की हेली ने समर्थकों के प्रति जताया आभार
निक्की हेली ने कहा कि उनका मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडन से नहीं जीत पाएंगे। साउथ कैरोलाइना की हार पर भारतीय मूल की निक्की हेली ने माना कि हार का अंतर ज्यादा रहा, लेकिन इसके बावजूद उन्हें 40 फीसदी मत मिले। हेली ने कहा कि 40 फीसदी कोई छोटा आंकड़ा नहीं है। हेली, ट्रंप से चार राज्यों में हार चुकी हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि अभी कई और राज्यों में चुनाव होने हैं। हेली ने ट्रंप को जीत की बधाई भी दी और उन्हें समर्थन देने वाले मतदाताओं के प्रति आभार भी जताया। 
विज्ञापन


साउथ कैरोलाइना निक्की हेली का गृह राज्य है और वे यहां से गवर्नर भी रह चुकी हैं। गृह राज्य में हार पर हेली ने कहा कि नतीजे क्या रहे, ये मायने नहीं रखता। मैं अपने राज्य के लोगों से प्यार करती हूं और हम इसी प्यार से बड़ी से बड़ी चुनौती में भी एकजुट रहते हैं। साउथ कैरोलाइना में हार से निक्की हेली पर राष्ट्रपति पद की रेस से हटने का दबाव बढ़ गया है, लेकिन हेली ने रेस से हटने से इनकार कर दिया है। रिपब्लिकन पार्टी में डोनाल्ड ट्रंप के सामने अब सिर्फ निक्की हेली की ही चुनौती बची है और साउथ कैरोलाइना में जीत के बाद इस बात के आसार बढ़ गए हैं कि राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन का मुकाबला डोनाल्ड ट्रंप से ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed