{"_id":"5c21edacbdec2256f652027a","slug":"i-am-alone-in-the-white-house-said-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":" क्रिसमस पर ट्रंप ने बयां किया अपना दर्द, कहा-“मैं व्हाइट हाउस में अकेला हूं”","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्रिसमस पर ट्रंप ने बयां किया अपना दर्द, कहा-“मैं व्हाइट हाउस में अकेला हूं”
Tue, 25 Dec 2018 02:13 PM IST
आसिम खान
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर व्हाइट हाउस में अकेले रह गए और ऊब रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना पूरा दिन आलोचकों पर हमला बोलने में बिताया। सरकारी विभागों में गतिविधियां आंशिक रूप से ठप हुए तीन दिन बीत गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए वित्तपोषण की मांग को लेकर डैमोक्रेट्स से विवाद के बाद यह गतिरोध उत्पन्न हुआ है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को फ्लोरिडा में अपने मारा लागो रिसॉर्ट की यात्रा रद्द कर दी और कहा कि वह व्हाइट हाउस में पूरी तरह ‘अकेले थे’ और आंशिक रूप से ठप पड़े सरकारी कामकाज को शुरू करने के लिए डेमोक्रेट्स का बातचीत की मेज तक आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
एक के बाद एक ट्वीट कर और तस्वीरें पोस्ट कर ट्रंप ने यह दिखाया कि वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं जबकि विपक्षी डेमोक्रेटिक सांसद अपने घर में क्रिसमस मना रहे हैं। ट्रंप ने सोमवार को ट्वीट किया, “मैं व्हाइट हाउस में पूरी तरह अकेला हूं और डेमोक्रेट्स के वापस आने और शीघ्र जरूरत वाली सीमा सुरक्षा पर एक समझौता करने के लिए इंतजार कर रहा हूं।”
विज्ञापन