फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hush Money Trial Donald Trump presidential campaign depends on court order

Hush Money Trial: कोर्ट के आदेश पर निर्भर हैं ट्रंप का राष्ट्रपति अभियान, अगले सप्ताह फैसला सुना सकती है जूरी

Thu, 23 May 2024 02:22 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 23 May 2024 02:22 PM IST
सार

सुनवाई के दौरान न्यायाधीश जुआन मर्चन ने कहा था कि गैग आदेश के उल्लंघन के लिए एक हजार डॉलर का जुर्माना पूर्व राष्ट्रपति को नहीं रोक पा रहा है। मुझे लगता है ट्रंप के कारावास पर विचार करने के लिए मजबूर होना होगा।  

विज्ञापन
Hush Money Trial Donald Trump presidential campaign depends on court order
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : amarujala

विस्तार

अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच मुख्य मुकाबला है। इस बीच, एक बड़ी खबर यह है कि ट्रंप के खिलाफ जारी गुप्त धन मामले में जूरी अगले सप्ताह अपना फैसला सुना सकती है। इसका राष्ट्रपति चुनाव पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। दरअसल, ट्रंप ने 2016 के चुनाव से कुछ समय पहले अडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रखने के लिए भारी रकम का भुगतान किया था। इसे छिपाने के लिए उन्होंने व्यवसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी की थी। गौरतलब है कि ट्रंप पिछले कुछ समय से चुनाव प्रचार के बजाए अदालत में ज्यादा रहे हैं। ऐसे मैं यह जानना महत्वपूर्ण है कि अदालत का फैसला ट्रंप को कैसे प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन

अगर दोषी हुए तो
मान लीजिए अगर अदालत ने ट्रंप को दोषी मान लिया तो क्या होगा। एक सर्वे के मुताबिक इससे ट्रंप को इससे खतरा हो सकता है। अप्रैल में एक सर्वे के अनुसार, चार में से एक रिपब्लिकन ने कहा कि अगर ट्रंप को दोषी पाया जाता है तो वह उन्हें वोट नहीं देंगे। वहीं, 60% निर्दलीय उम्मीदवारों ने कहा कि अगर ट्रंप दोषी ठहराए जाते हैं तो वे उन्हें बिल्कुल वोट नहीं देंगे। रिपब्लिकन सलाहकार ट्रिसिया मैकलॉघलिन ने बताया कि दोषी फैसला ट्रंप पर मनोवैज्ञानिक असर डालेगा क्योंकि ट्रंप को हार से नफरत है। 

विज्ञापन

अगर बरी हो गए तो
अगर ट्रंप को अदालत रिहा कर देती है तो यह ट्रंप के लिए बड़ी जीत होगी। क्योंकि ट्रंप हमेशा दावा करते हैं कि यह मुकदमा राजनीति से प्रेरित है। इसका उद्देश्य सिर्फ मुझे राष्ट्रपति पद की दावेदारी करने से रोकना है। मैकलॉघलिन ने बताया कि ट्रंप इसके बाद यह दावा करेंगे कि उनके ऊपर जारी मुकदमों का कोई आधार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आदेश सर्वसम्मत नहीं हुआ तो
कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ट्रंप के मामले की सुनवाई करने वाले 12 जूरी सदस्य सर्वसम्मत फैसले पर सहमत नहीं होते तो परिणाम त्रिशंकु होगा। न्यायाधीशों को इसे गलत मुकदमा घोषित करना होगा। राजनीतिक सलाहकारों का कहना है कि ट्रंप गलत मुकदमे को जीत के रूप में पेश करेंगे। मुकदमे के कारण ट्रंप सुर्खियों में बने रहे। डेमोक्रेटिक सलाहकार फिन्नी ने कहा कि, फैसला जो भी हो, उम्मीद है कि ट्रम्प ट्रायल जज द्वारा लगाए गए प्रतिबंध आदेश से मुक्त हो जाएंगे। 

अवमानना के कारण दो बार भुगता जुर्माना
बता दें, गैग ने उन पर गुप्त धन मामले से जुड़े गवाहों, जूरी सदस्यों सहित अन्य चीजों के बारे में सार्वजनिक रूप से बयान देने पर प्रतिबंध लगाया है। लेकिन वे हमेशा कहते थे कि वे अपने स्वतंत्र भाषण के अधिकारों का प्रयोग कर रहे हैं। इसी वजह से कोर्ट ने उन्हें दो बार अवमानना का दोषी माना है। एक बार जुर्माने के तौर पर ट्रंप को एक हजार अमेरिकी डॉलर भरने का आदेश दिया था और दूसरी बार उनके खिलाफ नौ हजार अमेरिकी डॉलर का अर्थदंड लगाया गया था। इससे पहले, सुनवाई के दौरान न्यायाधीश जुआन मर्चन ने कहा था कि गैग आदेश के उल्लंघन के लिए एक हजार डॉलर का जुर्माना पूर्व राष्ट्रपति को नहीं रोक पा रहा है। उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है ट्रंप के कारावास पर विचार करने के लिए मजबूर होना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed