फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Husband charged with triple murder of Indian nurse two kids in UK

UK: भारतीय नर्स और उसकी दो बेटियों की हत्या के मामले में एक संदिग्ध से पूछताछ, कल अदालत में किया जाएगा पेश

Sun, 18 Dec 2022 04:23 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 18 Dec 2022 04:23 PM IST
सार

पुलिस ने तीनों की मौत का कारण दम घुटना बताया है। मामले के वरिष्ठ जांच अधिकारी डिटेक्टिव इंस्पेक्टर साइमन बार्न्स ने कहा, हमारी संवेदनाएं अंजू, जीवा और जानवी के परिवार के साथ हैं। हमं उन्हें न्याय दिलाने के लिए दृढ़ हैं। 

विज्ञापन
Husband charged with triple murder of Indian nurse two kids in UK
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन की पुलिस ने एक भारतीय नर्स और उसके दो बच्चों की हत्या के सिलसिले में एक संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। उस पर हत्या के तीन मामलों का आरोप है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


नॉर्थम्पटनशिर पुलिस ने शनिवार रात सजू चेलावलेल (52 वर्षीय) पर अंजू अशोक (35 वर्षीय), जीवा सजू (6 वर्षीय) और जानवी सजू (चार वर्षीय) की हत्या का आरोप लगाया था। सजू चेलावलेल मृतक अंजू के पति भी हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों की मौत का कारण दम घुटना बताया है। मामले के वरिष्ठ जांच अधिकारी डिटेक्टिव इंस्पेक्टर साइमन बार्न्स ने कहा, हमारी संवेदनाएं अंजू, जीवा और जानवी के परिवार के साथ हैं। हमं उन्हें न्याय दिलाने के लिए दृढ़ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इस प्रकार की घटनाएं अविश्वसनीय हैं और परेशान करने वाली हैं। मैं उनका सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने गुरुवार को 999 कॉल का जवाब दिया या बाद की जांच में शामिल रहे।

उन्होंने कहा, मैं स्थानीय समुदाय को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। हम जानते हैं कि इस तरह की घटना कितना परेशान करने वाली है। हम अपनी पुलिसिंग टीम के सदस्यों की क्षेत्र में गश्त जारी रखेंगे।  

हत्या के आरोपों के बाद चेलावलेल को नॉर्थम्पटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है। पुलिस ने कहा, अधिकारियों ने मौके पर अंजू अशोक, जीवा सजू और जानवी सजू को गंभीर चोटों के साथ पाया। पुलिस अधिकारियों और अस्पताल कर्मचारियों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद तीनों की थोड़ी देर बाद मृत्यु हो गई। 

  
बयान में कहा गया, लीस्टर रॉयल इनफर्मरी में फोरेंसिक पोस्ट मार्टम जांच की गई, जहां निष्कर्ष निकाला गया कि तीनों की मौत दम घुटने के कारण हुई है। मूल रूप से केरल के कोट्टायम जिले की रहने वाली अंजू अशोक पिछले छह साल से स्थानीय अस्पताल में कार्यरत थीं। उसने केटरिंग जनरल अस्पताल में आर्थोपेडिक विभाग में एक नर्स के रूप में काम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed