{"_id":"5f48e20750bbcf753377b1d3","slug":"hurricane-laura-hits-louisiana-killing-people-and-causes-widespread-destruction-in-louisiana-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉरा तूफान ने अमेरिका में मचाई तबाही, छह की मौत, लुइसियाना में बाढ़ के हालात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लॉरा तूफान ने अमेरिका में मचाई तबाही, छह की मौत, लुइसियाना में बाढ़ के हालात
Fri, 28 Aug 2020 04:24 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, ह्यूस्टन
पीटीआई, ह्यूस्टन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 28 Aug 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
लेक चार्ल्स में लॉरा तूफान के चलते हुई टूट-फूट
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तूफान ‘लॉरा’ ने अमेरिका पहुंचते ही तबाही मचानी शुरू कर दी है। तूफान बृहस्पतिवार को लुइसियाना के कैमेरोन पहुंचा, जिसके साथ ही वहां तेज हवाएं चलने लगीं और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
तूफान ‘लॉरा’ अभी चौथी श्रेणी में है। 150 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ तूफान बृहस्पतिवार तड़के खाड़ी तट पर पहुंचा था और फिर लुइसियाना की ओर बढ़ने लगा था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तूफान से मची तबाही का मुआयना करने इस सप्ताह के अंत में दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (फेमा) मुख्यालय में ट्रंप ने कहा था कि अभियान दल रिपब्लिकन नेशनल कंवेंशन (आरएनसी) में उनके भाषण को स्थगित करने पर विचार कर रहा है। ताकि, वह टेक्सास, लुइसियाना और संभवतः अर्कांसस में मची तबाही का जायजा लेने जा सकें।
विज्ञापन
हालांकि, ऐसा हुआ नहीं और आरएनसी का आयोजन तय समय पर ही किया गया था। उधर, लुइसियाना के गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड ने बृहस्पतिवार को बताया था कि तूफान संबंधी घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि सभी की जान उनके घरों पर पेड़ों के गिरने से गई।
तूफान का असर लुइसियाना और टेक्सास में बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा। दोपहर बाद चार बजे (सीएसटी) तक लाखों लोग बिना बिजली के रहे। तूफान के कारण शहर में काफी तबाही मची, कई जगह बिलबोर्ड, लकड़ी के फ्रेम गिर गए। इमारतों में भी दरारें आ गईं और पेड़ गिरने की भी घटनाएं हुई।