फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hurricane Ida in Americas Louisiana province spoiled the situation, caused devastation

अमेरिका: लुइसियाना प्रांत में इ़डा तूफान ने मचाई तबाही, 230 किलोमीटर की गति से हवाएं चलीं

Tue, 31 Aug 2021 03:41 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, न्यू ओर्लियंस
एजेंसी, न्यू ओर्लियंस Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 31 Aug 2021 03:41 AM IST
सार

  • तूफान की वजह से पूरे प्रांत की बिजली गुल हो गई है और संचार सुविधाओं को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
  • शहर से पानी बाहर निकालने के लिए से चलाए जा रहे हैं पंप जनरेटर
  • लाखों की तादाद में लोग प्रभावित हुए

विज्ञापन
Hurricane Ida in Americas Louisiana province spoiled the situation, caused devastation
चक्रवाती तूफान - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका के लुइसियाना प्रांत में इडा तूफान से पहले बदले मौसम ने वहां हालात खराब कर दिए हैं। लुइसियाना के समुद्री तट से तूफान के टकराने से पहले इलाके में भारी बारिश और 230 किलोमीटर गति से तेज हवाएं चलीं। इससे इलाके में भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


पूरे प्रांत में बिजली की आपूर्ति ठप, कोरोना के बीच प्रशासनिक व्यवस्थाएं चरमराईं 
तूफान की वजह से पूरे प्रांत की बिजली गुल हो गई है और संचार सुविधाओं को भी भारी नुकसान पहुंचा है। आलम यह है कि शहर से पानी बाहर निकालने के लिए पंप जनरेटर से चलाए जा रहे हैं। इसमें लाखों की तादाद में लोग प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले, राज्य के तटीय इलाकों में तमाम स्कूल और सार्वजनिक स्थल बंद कर दिए गए। उड़ानों को रद्द किया गया और लोगों को घरों में रहने की सलाह जारी की गई थी। इदा का केंद्र मिसिसीपी की ओर बढ़ने के साथ ही बारिश के बीच समंदर में भी करीब दो फीट ऊंची लहरें उठ रही हैं। इस तबाही ने 16 साल पहले के कैटरीना तूफान की याद ताजा कर दी है। उस तूफान ने लुसियाना और मिसीसिपी प्रांतों में भारी तबाही मचाई थी। इसे इतिहास का पांचवां सबसे भयंकर तूफान माना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम की यह मार ऐसे समय पड़ी है, जब प्रांत में कोरोना संक्रमण से बुरा हाल है। न्यू ओर्लियंस में बाढ़ के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद होने से हजारों लोगों को गर्मी में एसी और फ्रीज के बिना रहना पड़ रहा है। इसबीच, प्रशासन ने 911 सिस्टम में तकनीकी खामी की वजह से लोगों से आपत स्थिति में अपने करीबी फायर स्टेशन से संपर्क करने को कहा है।

लुइसियाना के गवर्नर जॉन बेल एडवार्ड्स ने कहा, ऐसे मौसम में प्रभावितों तक तत्काल बचाव दल का पहुंच पाना संभव नहीं है। उन्होंने चेताया कि इससे बाहर आने में कई हफ्ते लग जाएंगे। उन्होंने कहा, हमें विश्वास है हम इस संकट से भी बाहर आ जाएंगे। वहीं, राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को कहा था कि देश प्रार्थना कर रहा है। तूफान के गुजरने के बाद पूरी ताकत के साथ राहत और बचाव कार्य शुरू किया जाएगा। 

पोर्ट फोरचोन के आस-पास इमारतें क्षतिग्रस्त 
इडा के रौद्र रूप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तेज हवाओं की वजह से फोरचोन पोर्ट के आस-पास के इलाके में इमारतों को खासा नुकसान पहुंचा है। न्यू ओर्लियंस और बैटन रूज इलाके में करीब 20 लाख से अधिक लोगों के प्रभावित होने की आशंका है।

बैटन रूज के निवासी 27 वर्षीय रॉबर्ट ओएंस उस समय घबरा गए, जब उनके आस-पास कई ट्रांसफार्मर अचानक से जल उठे और आसमान में बिजली सी कौंध गई। रूज ने कहा, मैंने जीवन में होते पहले कभी नहीं देखा था। इधर, इस समय कोविड-19 मरीजों से अस्पताल भरे हुए हैं और महामारी से जूझने में प्रशासनिक व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं।

न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर सतर्क 
लुइसियाना अमेरिका का महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रांत है। यहां दो न्यूक्लियर प्लांट भी हैं। एक लुइसियाना और दूसरा बैटन रूज में। यहां 1500 से अधिक रिफायनरी और कैमिकल प्लांट हैं। प्रशासन की ओर से कहा गया  है कि यहां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है क्योंकि यहां तेल और जहरीली गैस के रिसाव का खतरा है। 


करीब चार लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया
खराब मौसम के बीच तटीय इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों तक ले जाने में प्रशासन को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक करीब चार लाख लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। हालांकि इससे कोरोना संक्रमण और ज्यादा फैलने का खतरा है क्योंकि शिविरों में कोरोना मानकों का पालन मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed