{"_id":"68a130dfb9554059ca0acd9d","slug":"hurricane-erin-explodes-in-strength-to-a-category-5-storm-in-the-atlantic-near-caribbean-islands-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hurricane Erin: महज 24 घंटे में कैटेगरी-5 का खतरनाक तूफान बना एरिन, कैरिबियन द्वीपों में बाढ़-भूस्खलन का खतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Hurricane Erin: महज 24 घंटे में कैटेगरी-5 का खतरनाक तूफान बना एरिन, कैरिबियन द्वीपों में बाढ़-भूस्खलन का खतरा
Sun, 17 Aug 2025 07:01 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन जुआन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन जुआन
Published by: शुभम कुमार
Updated Sun, 17 Aug 2025 07:01 AM IST
सार
अटलांटिक में बना तूफान एरिन महज एक दिन में ट्रॉपिकल स्टॉर्म से बेहद खतरनाक कैटेगरी-5 हरिकेन बन गया। 160 मील/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं के साथ यह तूफान अभी समुद्र में है, लेकिन पास के द्वीपों में भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : FreePik
विस्तार
अटलांटिक महासागर में कैरिबियन के उत्तर में बना हरिकेन एरिन सिर्फ एक दिन में ट्रॉपिकल स्टॉर्म से कैटेगरी पांच के ताकतवर तूफान में बदल गया। अमेरिका के नेशनल हरिकेन सेंटर (एनेएचसी) ने शनिवार को जानकारी दी कि एरिन ने तेजी से रफ्तार पकड़ ली है। इसके बाद अब 160 मील प्रति घंटा (लगभग 255 किमी/घंटा) की जबरदस्त हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
मामले में नेशनल हरिकेन सेंटर के डायरेक्टर माइक ब्रेन्नन ने कहा कि एरिन एक बहुत ही ताकतवर तूफान बन गया है। सिर्फ 9 घंटों में इसकी हवा की गति 60 मील/घंटा (लगभग 96 किमी/घंटा) बढ़ गई। इसके साथ ही हरिकेन विशेषज्ञ माइकल लॉरी ने इसे अविश्वसनीय बताया। साथ ही कहा कि अगस्त महीने में इस तरह की तेजी से ताकत हासिल करना बहुत ही दुर्लभ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- उपलब्धि: सिर्फ 2 मिनट में चलेगा ब्रेन ब्लीड का पता, वैज्ञानिकों ने विकसित किया उपकरण; सीटी स्कैन की जरूरत नहीं
विज्ञापन
खतरा अभी टला नहीं, भले ही तूफान समुद्र में रहे
विशेषज्ञों ने बताया कि तूफान इस वक्त एंग्विला से 110 मील (180 किमी) उत्तर में था और पश्चिम की ओर 16 मील/घंटा (26 किमी/घंटा) की रफ्तार से बढ़ रहा है। इसका केंद्र जमीन से दूर रहेगा, लेकिन इसके असर से प्योर्टो रिको और आसपास के द्वीपों में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और कीचड़ फिसलने का खतरा है। सेंट मार्टिन, सेंट बार्ट्स और सेंट मार्टेन के लिए ट्रॉपिकल स्टॉर्म वॉच जारी की गई है।
तूफान का आकार भी बढ़ेगा
रिपोर्ट में बताया गया है कि हालांकि तूफान अभी छोटा है (हैरीकेन-फोर्स हवाएं सिर्फ 45 किमी तक फैल रही हैं), लेकिन अगले कुछ दिनों में इसका आकार दोगुना या तीन गुना हो सकता है। इससे अमेरिका के ईस्ट कोस्ट (फ्लोरिडा से लेकर मिड-अटलांटिक तक) में खतरनाक समुद्री लहरें और रिप करंट्स आ सकते हैं।
जलवायु परिवर्तन से जुड़े ऐसे ताकतवर तूफान
दूसरी ओर वैज्ञानिकों का कहना है कि समुद्र के बढ़ते तापमान और गर्म वातावरण की वजह से तूफान पहले से ज़्यादा तेज़ और खतरनाक बनते जा रहे हैं। ग्लोबल वॉर्मिंग तूफानों को तेज़ी से ताकत हासिल करने में मदद करता है, जिससे तैयारी का समय कम हो जाता है।
ये भी पढ़ें:- Conflict: शांति की उम्मीदों के साथ संदेह की गहरी छाया, ट्रंप की शैली और छवि पर विश्व मीडिया की राय जुदा-जुदा
गौरतलब है कि एरिन 2025 की अटलांटिक सीजन का पहला तूफान है। यह सीजन एक जून से 30 नवंबर तक चलता है। मौसम वैज्ञानिकों ने इस साल कुल 6 से 10 तूफानों की भविष्यवाणी की है, जिनमें से 3 से 5 बड़े कैटेगरी वाले हो सकते हैं। वहीं अमेरिकी सरकार ने एहतियात के तौर पर एफईएमए और अन्य एजेंसियों के 200 से ज्यादा कर्मचारी प्योर्टो रिको भेजे हैं। इसके लिए 367 शेल्टर तैयार रखे गए हैं। बहामास में भी पब्लिक शेल्टर की तैयारी की जा रही है और लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है।