फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hundreds of schools closed after Jihadi attacks in Burkina Faso

बुर्किना फासो में जिहादी हमलों के बाद सैकड़ों स्कूल बंद

Mon, 19 Nov 2018 11:33 AM IST
भाषा, वाहिगोया
भाषा, वाहिगोया Updated Mon, 19 Nov 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of schools closed after Jihadi attacks in Burkina Faso

जिहादी हिंसा से ग्रस्त क्षेत्र बुर्किना फासो में आतंकवाद शिक्षा को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है, यहां हमलों के डर से सैकड़ों स्कूलों को बंद कर दिया गया है, शिक्षक छिपे हुए हैं और लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। संघर्षरत उत्तरी श्रेत्र में तीन साल से अधिक समय में कट्टरपंथी इस्लामवादियों के हमलों के चलते 300 से अधिक स्कूलों को बंद किया गया है।

विज्ञापन


माली से लगी सीमा के पास नेनेबोउरो शहर में एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक कासौम वादराओगो ने कहा, ‘‘वे (जिहादी) धीरे-धीरे शिक्षा का खात्मा कर रहे हैं।’’ 
विज्ञापन

उनके एक साथी की वर्ष 2016 में हत्या कर दी गई थी। पिछले साल शिक्षकों को सुरक्षा का खतरा इतना भयावह लगा कि उन्होंने स्कूल बंद कर दिए। उन्होंने बताया कि इस्लामिक ‘पश्चिमी शिक्षा’ को लेकर क्रोधित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वे फ्रांसीसी स्कूल नहीं चाहते...वे अरबी स्कूल चाहते हैं।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुर्किना फासो विशाल साहेल क्षेत्र का हिस्सा है, लीबिया में 2011 शुरू हुए संघर्ष के बाद से हिंसक अतिवाद और अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। वर्ष 2012 में उत्तरी माली पर इस्लामवादियों ने कब्जा कर लिया था और उसके साथ ही उत्तरी नाइजीरिया में बोको हराम अधिक सक्रिय हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed