{"_id":"5da37fd18ebc3e93c8166d07","slug":"hundreds-of-isis-prisoners-escaped-syrian-detention-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर सीरिया में नजरबंदी शिविर से भाग निकले सैकड़ों आईएस समर्थक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर सीरिया में नजरबंदी शिविर से भाग निकले सैकड़ों आईएस समर्थक
Mon, 14 Oct 2019 01:19 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कुर्द लड़ाकों के नियंत्रण वाले उत्तर-पूर्वी सीरिया में चल रही तुर्की की सैन्य कार्रवाई का फायदा उठाते हुए आईएस (इस्लामिक स्टेट) के सैकड़ों समर्थक यहां स्थित एक कैंप से भाग निकले हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उत्तरी सीरिया में कुर्द प्रशासन ने एक बयान में कहा कि एन इस्सा में स्थित एक नजरबंदी केंद्र में रखे गए आईएस समर्थकों ने रविवार को गार्डों पर हमला किया और दरवाजा तोड़कर वहां से भाग गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 859 लोग भागने में सफल रहे।
विज्ञापन