{"_id":"610c527d8ebc3ec2bd61f4c7","slug":"human-rights-violation-continues-in-balochistan-and-missing-pashtun-leader-dead-body-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलूचिस्तान: मानवाधिकार का उल्लंघन जारी, लापता पश्तून नेता का शव बरामद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बलूचिस्तान: मानवाधिकार का उल्लंघन जारी, लापता पश्तून नेता का शव बरामद
Fri, 06 Aug 2021 02:35 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बलूचिस्तान।
एजेंसी, बलूचिस्तान।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:35 AM IST
सार
बलूचिस्तान में मानवाधिकार के उल्लंघन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करने के लिए लगातार विरोध जारी है।
विज्ञापन
बलूचिस्तान में तैनात पाकिस्तान फौजी..
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी फौजियों की बर्बर कार्रवाई का एक और मामला सामने आया है। पिछले माह अपने घर के बाहर से लापता हुए आवामी नेशनल पार्टी के नेता मलिक उबेदुल्ला का बृहस्पतिवार को पिशिन जिले से शव बरामद किया गया है। शव के हाथ बंधे थे। शव की पहचान के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए पास के अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
इससे पहले स्थानीय मीडिया में दावा किया गया था दिवंगत नेता के परिजनों ने उनकी रिहाई के लिए विरोध प्रदर्शन किया था। बलूचिस्तान में पाकिस्तान का विरोध करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और बुद्धिजीवियों पर सेना की बर्बरता जारी है।
विज्ञापन
इससे पहले, एक 12 वर्षीय बच्चे का जला शव बलूचिस्तान के जोब इलाके से बरामद किया गया था। पुलिस के अनुसार पहले उसकी हत्या की गई फिर उसके शव को जलाया गया।
विज्ञापन