फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Human Colony On Moon: human settlements can be settled on its pits

Human Colony On Moon : चांद पर गड्ढे ही गड्ढे, इनमें बसाई जा सकती है मानव बस्ती

Sun, 31 Jul 2022 06:17 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 31 Jul 2022 06:17 AM IST
सार

Human Colony On Moon: ये गड्ढे 328 फीट गहरे हैं। इन गड्ढों का तापमान चांद की बाकी सतह से थोड़ा ही बदलता है। हालांकि, इनमें ज्यादा अंतर नहीं आता। नासा की टीम ने चंद्रमा के एक क्षेत्र की लंबाई पर कंप्यूटर मॉडलिंग का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
Human Colony On Moon: human settlements can be settled on its pits
moon - फोटो : istock

विस्तार

Human Colony On Moon: चांद पर कुछ ऐसे गड्ढे मिले हैं, जो भविष्य में मानव बस्ती बसाने में उपयोगी साबित हो सकते हैं। नासा के वैज्ञानिकों की एक टीम ने लूनर रिकोनिसेंस ऑर्बिटर (एलआरओ) की मदद से इनकी सफल खोज की है। ये गड्ढे पहली बार 2009 में देखे गए थे।

विज्ञापन


हालांकि अब वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया है कि गड्ढों के अंदर तापमान 17 डिग्री के आसपास रहता है, जो मानव के रहने के लिए उपयुक्त है। नासा की वैज्ञानिक नोआ पेट्रो ने कहा कि लूनर पिट्स यानी चांद के गड्ढे बेहद हैरान करते हैं। अगर इनका तापमान लगातार स्थिर रहता है तो यहां इंसानी बस्ती की संभावना है। 
विज्ञापन


इतनी है गहराई...
ये गड्ढे 328 फीट गहरे हैं। इन गड्ढों का तापमान चांद की बाकी सतह से थोड़ा ही बदलता है। हालांकि, इनमें ज्यादा अंतर नहीं आता। नासा की टीम ने चंद्रमा के एक क्षेत्र की लंबाई पर कंप्यूटर मॉडलिंग का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांद की गुफाओं में भी जीवन संभव...
नासा का मानना है कि भविष्य में चंद्रमा की गुफाओं में रहना भी संभव हो सकता है। ये गुफाएं अनिवार्य रूप से लावा ट्यूब की होंगी, जो पृथ्वी पर भी पाई जाती हैं। लावा ट्यूब तब बनते हैं जब पिघला हुआ लावा ठोस लावा के नीचे बहता है या बहते लावा के ऊपर एक क्त्रस्स्ट बनता है, जिससे एक खोखली सुरंग बनती है। यदि एक ठोस लावा ट्यूब की छत गिरती है, तो यह एक गड्ढा बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed