फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Huge car rally planned in California to celebrate Ram Mandir consecration in Ayodhya

US: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के जश्न के लिए कैलिफोर्निया में विशाल रैली की योजना, 400 कारें होंगी शामिल

Mon, 08 Jan 2024 10:07 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 08 Jan 2024 10:07 PM IST
सार

US: 'कैलिफोर्निया इंडियंस' समूह 'भगवान श्री राम जी की घर वापसी' का जश्न मनाने के लिए 20 जनवरी को एक विशेष कार रैली का आयोजन करने जा रहा है। आयोजकों ने कहा कि 400 से ज्यादा कारें रैली में शामिल होंगी।

विज्ञापन
Huge car rally planned in California to celebrate Ram Mandir consecration in Ayodhya
राम मंदिर का फ्रंट लुक। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

भारतीय-अमेरिकी प्रवासी अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए देश में कार रैलियां आयोजित करने की योजना है।

विज्ञापन

'कैलिफोर्निया इंडियंस' समूह 'भगवान श्री राम जी की घर वापसी' का जश्न मनाने के लिए 20 जनवरी को एक विशेष कार रैली का आयोजन करने जा रहा है। आयोजकों ने कहा कि 400 से ज्यादा कारें रैली में शामिल होंगी। ये कारें साउथ बे से प्रतिष्ठित गोल्डन गेट ब्रिज तक जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारत के आधुनिक इतिहास में सबसे बड़ी और गौरवपूर्ण घटा का जश्न मनाने के लिए उत्तरी कैलिफोर्निया में रह रहे भारतीय एक साथ आ रहे हैं। अमेरिका भर के स्थानीय मंदिर और प्रवासी संगठन 22 जनवरी से पहले विशेष समारोह आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। 
 

विज्ञापन

पिछले कई हफ्तों में वाशिंगटन, शिकागो और अन्य अमेरिकी शहरों में कार रैलियां आयोजित की गई हैं। आयोजकों ने बताया कि रोहित शर्मा, मणि कीरन, परम देसाई, दैपायन देब, दीपक बजाज और बिमल भागवत सहित समुदाय के नेता कैलिफोर्निया में रैली की योजना बना रहे हैं। 

आयोजकों ने कहा, 'हम अयोध्या नहीं जा सकते लेकिन राम जी हमारे दिलों में हैं और उनकी घर वापसी के लिए यह हमारा योगदान और समर्पण है।' 

टाइम्स स्क्वायर पर होगी प्राण प्रतिष्ठा समारोह की लाइव स्क्रीनिंग
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 22 जनवरी को अमेरिका के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर लाइव स्क्रीनिंग होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टाइम्स स्क्वायर पर किसी भारतीय कार्यक्रम की पहली बार लाइव स्क्रीनिंग होगी। इससे पहले टाइम्स स्क्वायर पर भारत छह बड़े कार्यक्रम कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed