फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hudson Institute said India has reached the top position globally World News in hindi

World News: अमेरिका में भारतीय आभूषणों की दुकान लूटने वाले गिरोह का FBI ने किया भंडाफोड़, पढ़ें अहम खबरें

Thu, 07 Sep 2023 06:13 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 07 Sep 2023 06:13 AM IST
सार

हडसन इंस्टीट्यूट थिंक-टैंक की अपर्णा पांडे ने से कहा, इस सप्ताह भारत जी-20 की मेजबानी करेगा, पहली बार कोई दक्षिण एशियाई देश इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
 

विज्ञापन
Hudson Institute said India has reached the top position globally World News in hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एफबीआई ने एक हिंसक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में भारतीय आभूषणों की दुकानों और शोरूमों में डकैतियां करता था। एफबीआई ने गिरोह के एक दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2022 से जनवरी 2023 के बीच गिरोह ने न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, वर्जीनिया, फ्लोरिडा और पेंसिल्वेनिया सहित कई भारतीय और दक्षिण एशियाई आभूषणों की दुकानों को निशाना बनाया है। एफबीआई अबतक गिरोह के कुल 16 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुका है। 

विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर शीर्ष स्थान पर पहुंचा भारत
विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर भारत का स्थान काफी ऊंचा हो गया है और वह खुद को एक ऐसे देश के रूप में स्थापित कर रहा है, जो अन्य देशों को एक साथ लाता है।  प्रतिष्ठित हडसन इंस्टीट्यूट थिंक-टैंक की अपर्णा पांडे ने से कहा, इस सप्ताह भारत जी-20 की मेजबानी करेगा, पहली बार कोई दक्षिण एशियाई देश इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत लंबे समय से वैश्विक स्तर पर ऊंची जगह हासिल करने की कोशिश कर रहा था और इन शिखर सम्मेलनों की मेजबानी इस बात का प्रमाण है कि भारत उस स्थान पर पहुंच गया है। पांडे ने कहा कि वर्ष 2023 भारत का वर्ष है, क्योंकि इस दौरान दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश नौ महीने से अधिक समय तक वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में रहा है। उन्होंने कहा, दिसंबर, 2022 में भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अध्यक्ष था। जनवरी 2023 में भारत ने ग्लोबल साउथ समिट बुलाया और मई, 2023 में उसने जापान में जी-7 और क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


G-20 में समावेशिता से भारत को अन्य देशों से मिला सम्मान 
डेलॉय (दक्षिण एशिया) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रोमल शेट्टी ने कहा कि जी-20 में समावेशिता पर ध्यान देने से भारत को अन्य देशों का सम्मान अर्जित करने में मदद मिली। उन्होंने कहा, इसमें डिजिटल बुनियादी ढांचे और अफ्रीकी संघ को समूह में लाने के प्रयासों ने भी मदद की।

रोमल शेट्टी ने कहा कि कई शहरों में जी-20 बैठकें आयोजित करने के भारत सरकार के निर्णय से बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के अलावा व्यापार, पर्यटन के क्षेत्र में भी मदद मिली है। अफ्रीकी संघ को जी-20 में लाने के प्रस्ताव के संबंध में उन्होंने कहा कि अफ्रीका एक अरब लोगों का महाद्वीप है।

जी-20 में उसके शामिल होने से एशिया तथा बाकी दुनिया के साथ व्यापार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा, भारत ने जो काम किया है उनमें से एक अफ्रीका को जी20 में लाना या अफ्रीका को लाने का प्रयास करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह कहा था, जी-20 में अफ्रीका हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।   

बाजरे की खेती-खपत बढ़ाने के लिए भारत को नेपाल का सहयोग
नेपाल के खाद्य, कृषि और पशुधन मंत्री बेदुराम भुशाल ने कहा है कि हिमालयी देश उच्च पोषण गुणों वाले बाजरे की खेती और खपत को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ सहयोग करने को तैयार है। भुशाल ने बाजरा अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने और इस अनाज का नाम ‘श्री अन्न’ रखने के लिए भारत को बधाई दी। उन्होंने बाजरा को मुख्य भोजन के रूप में बढ़ावा देने के पीछे के संभावित स्वास्थ्य लाभों पर जोर भी दिया।  

नेपाल संसदीय समिति चीनी दूत की टिप्पणियों पर करेगी सवाल
नेपाल के निचले सदन (प्रतिनिधि सभा) के तहत अंतरराष्ट्रीय संबंध व पर्यटन समिति ने देश में चीनी दूत द्वारा की गई भारत विरोधी टिप्पणी के बाद विदेश मंत्री एनपी सऊद से बृहस्पतिवार को सवाल करेगी। संभावना है कि विदेश मंत्री बैठक में शामिल नहीं होंगे। अंतरराष्ट्रीय संबंध समिति के अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने पुष्टि की है कि बैठक में नेपाल में विदेशी राजनयिकों के लिए आचार संहिता पर चर्चा होगी।  


45 टीचरों से दरिंदगी करने वाला दुष्कर्मी प्राचार्य पकड़ा
पाकिस्तान के कराची शहर से एक दुष्कर्मी प्राचार्य इरफान गफूर मेमन की दरिंदगी की खबर सामने आई है। उसे 45 महिलाओं को ब्लैकमेल और दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके मोबाइल से कई महिलाओं के वीडियो भी मिले हैं, जिन्हें स्कूल के सीसीटीवी में रिकॉर्ड किया गया था। स्कूल में कुछ कैमरे छिपाकर लगाए गए थे, जिनमें रिकॉर्डिंग के बाद वह टीचरों को ब्लैकमेल करता था। जांच टीम ने उसके सेलफोन से 25 ऐसे छोटे वीडियो क्लिप भी बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed