फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   How were terrorists killed in Australia Video of shooting at Bondi Beach goes viral om social media

ऑस्ट्रेलिया में कैसे मारे गए आतंकी?: बॉन्डी बीच के वो आखिरी 10 मिनट, जब हुआ आतंक का अंत; ये रहा पल-पल का हिसाब

Mon, 15 Dec 2025 06:53 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: लव गौर Updated Mon, 15 Dec 2025 06:53 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में स्थित बॉन्डी बीच में रविवार (14 दिसंबर) को हुई अंधाधुंध फायरिंग में अब तक 16 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर आई है। वहीं, दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अब इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दहशत से लेकर आतंक के खात्मे तक पूरा कैद किया गया है। 

विज्ञापन
How were terrorists killed in Australia Video of shooting at Bondi Beach goes viral om social media
ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

14 दिसंबर ऑस्ट्रेलिया के इतिहास की वो सबसे दर्दनाक तारीख बन गई, जब बॉन्डी बीच पर त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो बंधूकधारी आतंकियों ने 100 से ज्यादा गोलियां बरसाईं। इस हमले में अब तक 16 की मौत हो गई। सिडनी में रविवार (14 दिसंबर) को बॉन्डी बीच पर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दहशतगर्दों ने गोलीबारी की। इस आतंकी हमले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बॉन्डी बीच आतंकी हमले के आखिरी खौफनाक पल दिखाए गए हैं, जिसमें छह मिनट से भी कम समय में इलाके में 100 से ज्यादा अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं।
विज्ञापन


आतंकी हमले का सामने आया पूरा वीडियो, जो करीब 11 मिनट का है। इस वीडियो में आतंकियों की फायरिंग पोजिशन, एक शख्स की दिलेरी और फिर पुलिस की जवाबी कार्रवाई और हमले के अंत तक का पूरा घटनाक्रम साफ दिखाई देता है। यह वीडियो उस पुल से लगभग 50 मीटर की दूरी से रिकॉर्ड किया गया था, जहां आतंकी नवीद अकरम और साजिद अकरम हमले के अधिकांश समय तैनात रहे। बता दें कि यह दोनों बाप-बेटे थे।
विज्ञापन


वीडियो में हमले के 5 मिनट 52 सेकंड कैद हैं, जिसके अंत में नवीद अकरम को गंभीर चोट लगती है और गोलीबारी रुकती है। वीडियो में करीब 100 से अधिक गोलियों की आवाजें दर्ज की गईं, जिनमें आतंकियों और पुलिस दोनों की फायरिंग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वीडियो की शुरुआत में साजिद अकरम लंबी नली वाले हथियार से दो लोगों पर गोली चलाता दिखता है, जो जान बचाने के लिए भाग रहे थे। दोनों एक खड़ी कार के पीछे गिर जाते हैं और दोबारा उठते नहीं दिखते। बाद के वीडियो में वे उसी हालत में बेसुध पड़े नजर आते हैं।

35 सेकंड बाद
35 सेकंड बाद साजिद अकरम पुल से हटकर वीडियो के फ्रेम से बाहर चला जाता है। इसके बाद लगभग 2 मिनट 59 सेकंड तक वह दिखाई नहीं देता। इस दौरान उसका बेटा नवीद अकरम पुल पर पड़े दूसरे हथियार को उठाकर हनुक्का (यहूदी समुदाय के) कार्यक्रम की दिशा में फायरिंग करता रहता है।

वीडियो में यह भी दिखता है कि नवीद अकरम कुछ लोगों को इशारे से वहां से भागने को कहता है, जिससे यह संकेत मिलता है कि हमला विशेष रूप से यहूदी समुदाय के कार्यक्रम को निशाना बनाकर किया गया था। इसी बीच, पुल से दूर साजिद अकरम को एक आम नागरिक पकड़कर निहत्था कर देता है, जिसके बाद वह वापस पुल की ओर लौटता है, जहां उसका बेटा अभी भी गोली चला रहा था।

ये भी पढ़ें: Bondi Shooting Hero: कौन है सिडनी गोलीकांड का नायक? जो लोगों की जान बचाने के लिए हमलावर से निहत्थे भिड़ा

3 मिनट 43 सेकंड
इस समय आतंकियों पर पुलिस की फायरिंग शुरू होती है। अलग-अलग वीडियो में पुलिस के हथियारों की आवाज साफ पहचानी जा सकती है। नवीद अकरम कवर के पीछे झुककर छिपता है और बीच-बीच में निकलकर जवाबी फायरिंग करता है। पुलिस कई दिशाओं से कार्रवाई करती है।

4 मिनट 35 सेकंड
साजिद अकरम एक और हथियार उठाकर फिर से अपने बेटे के साथ कार्यक्रम की दिशा में गोली चलाता है। कुछ ही देर बाद वह पीछे की ओर से, फ्रेम से बाहर मौजूद एक पुलिस अधिकारी की गोली से मारा जाता है। दूसरे एंगल से आए वीडियो में उस पुलिसकर्मी को देखा जा सकता है, जिसने गोली चलाई हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Bondi Beach Shooting: सिडनी में अधेड़ पिता और 24 वर्षीय बेटे के सिर पर खून सवार हुआ, 50+ यहूदी घरों में मातम..

5 मिनट 48 सेकंड
नवीद अकरम गोली लगने के बाद गिरता है। वह फिर उठकर निशाना साधने की कोशिश करता है, लेकिन दोबारा गोली लगते ही जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद वह हिलता-डुलता है और फिर शांत हो जाता है। यहीं आतंकी हमला समाप्त होता है।


6 मिनट 53 सेकंड
एक आम नागरिक यह देखने के लिए आगे बढ़ता है कि आतंकी मरे हैं या घायल, और पुलिस को इशारे से बुलाता है। इसी दौरान शॉर्ट्स और काली टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति पीछे से पुल पर पहुंचता है, हाथ ऊपर करता है और तभी एक गोली की आवाज सुनाई देती है।

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों को मारने वाले कौन?: पाकिस्तानी मूल के बाप-बेटे ने रची साजिश, जानें अब तक हुए खुलासे

7 मिनट 8 सेकंड के बाद
पुलिस कई दिशाओं से पुल पर पहुंचती है। इसके बाद के दृश्य बेहद पुलिस अधिकारी इलाके को सुरक्षित करने और घायलों को प्राथमिक उपचार देने की कोशिश करते हैं। आम लोग हर दिशा से घटनास्थल में घुसते रहते हैं। एक व्यक्ति दूसरे आम नागरिक पर हमला करता दिखता है। एक अन्य व्यक्ति बार-बार जाकर जमीन पर पड़े आतंकी को मारता है। एक पुलिस अधिकारी को पास पड़े हथियार को सुरक्षित करने के लिए बुलाया जाता है।

10 मिनट 42 सेकंड
पुलिस घटनास्थल को संभालने की कोशिश कर रही होती है, इसी बीच और पुलिस बल पहुंचता है और सायरनों की आवाजें सुनाई देती हैं।

इस गोलीबारी की घटना के बाद से ही पूरे ऑस्ट्रेलिया में सनसनी मची है। लगभग पूरे ऑस्ट्रेलिया में पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इसे 1996 को पोर्ट आर्थर नरसंहार के बाद से सबसे खतरनाक गोलीबारी करार दिया है।

बॉन्डी बीच हमले से जुड़ा अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed