फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   How much cost to run White House budget will surprise you 411 employees work there

व्हाइट हाउस का बजट: आलीशान भवन में 411 कर्मचारी करते हैं काम, सालाना खर्च कितना, ट्रंप के वेतन का पैसा कहां?

Wed, 29 Jul 2026 05:44 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 29 Jul 2026 05:44 AM IST
सार

व्हाइट हाउस के रखरखाव, कर्मचारियों और संचालन के लिए वर्ष 2026 में 7.89 करोड़ डॉलर (करीब 660 करोड़ रुपये) का बजट मंजूर किया गया है। वहां 411 कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दूसरे कार्यकाल में भी अपना निर्धारित वेतन लेने से इनकार कर चुके हैं। हालांकि उनके वेतन की राशि का उपयोग कहां होता है, यह सार्वजनिक नहीं किया गया है।

विज्ञापन
How much cost to run White House budget will surprise you 411 employees work there
व्हाइट हाउस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस में 132 कमरे, 35 बाथरूम और एक ऐसी रसोई है, जहां एक साथ 140 मेहमानों के लिए रात्रिभोज और 1,000 से अधिक लोगों के लिए स्नैक्स तैयार किए जा सकते हैं। इनके रखरखाव और संचालन के लिए वर्ष 2026 के बजट में 7.89 करोड़ डॉलर (करीब 660 करोड़ रुपये) मंजूर किए गए हैं। अमेरिकी बजट कार्यालय और सरकारी खर्च के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में केवल व्हाइट हाउस के आवासीय स्टाफ पर ही करीब 90 लाख डॉलर खर्च किए गए।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस में कितने कर्मचारी काम करते हैं?
बिजनेस इनसाइडर ने अमेरिकी बजट कार्यालय और सरकारी खर्च के आंकड़ों के हवाले से बताया कि व्हाइट हाउस में 90 से 100 कर्मचारी राष्ट्रपति के सीधे सहयोगी स्टाफ में शामिल हैं, जिनके संचालन के लिए 7.89 करोड़ डॉलर का बजट मंजूर किया गया है। जुलाई 2026 तक व्हाइट हाउस में कुल 411 कर्मचारी कार्यरत हैं। चीफ ऑफ स्टाफ सूजी वाइल्स और प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट जैसे शीर्ष अधिकारियों का वार्षिक वेतन करीब 1,95,200 डॉलर है। यह वेतन अन्य कर्मचारी खर्चों से अलग है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रूस-ईरान पर शिकंजा कसने की तैयारी: अमेरिकी सीनेट में सहमति; भारत-चीन पर कैसे पड़ सकता है असर?
विज्ञापन
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप अपना वेतन क्यों नहीं लेते?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वार्षिक वेतन 4 लाख डॉलर (करीब 3.35 करोड़ रुपये) निर्धारित है। इसके अलावा उन्हें 50 हजार डॉलर का अतिरिक्त भत्ता भी मिलता है। हालांकि ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में भी, पहले कार्यकाल की तरह, राष्ट्रपति का वेतन लेने से इनकार कर दिया है। लेकिन यह राशि कहां जाती है, इसका अब तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed