फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Houthi rebels attack on tanker carrying oil from India World News in hindi

Updates: भारत से तेल ले जा रहे टैंकर पर हूती विद्रोहियों का हमला; नेपाल में केपी ओली पर हमले की कोशिश

Thu, 14 Dec 2023 04:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 14 Dec 2023 04:25 AM IST
सार

इस्राइल और हमास के बीच जंग शुरू होने के बाद से ईरान समर्थित हूती विद्रोही और हिजबुल्ला के आतंकी लगातार लाल सागर में व्यावसायिक पोतों को निशाना बना रहे हैं। बुधवार को एक अमेरिकी अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि यह पहली बार है, जब स्वेज कैनाल की तरफ जा रहे पोत को निशाना बनाया गया है।

विज्ञापन
Houthi rebels attack on tanker carrying oil from India World News in hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लाल सागर में बाब अल मंडेब खाड़ी से स्वेज नहर की तरफ बढ़ रहे व्यावसायिक पोत पर हूती विद्रोहियों ने ड्रोन से हमला किया। हालांकि, वहां पहले से मौजूद एक अमेरिकी युद्ध पोत समय रहते ड्रोन को पोत से टकराने से पहले ही नष्ट कर दिया। भारत से जा रहे जेट फ्यूल से लदे इस पोत पर अगर मिसाइल टकराती, तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन


इस्राइल और हमास के बीच जंग शुरू होने के बाद से ईरान समर्थित हूती विद्रोही और हिजबुल्ला के आतंकी लगातार लाल सागर में व्यावसायिक पोतों को निशाना बना रहे हैं। बुधवार को एक अमेरिकी अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि यह पहली बार है, जब स्वेज कैनाल की तरफ जा रहे पोत को निशाना बनाया गया है। मार्शल आईलैंड के ध्वज वाला टैंकर कर्नाटक के मंगलौर से रवाना हुआ था। सुरक्षा के लिए पोत पर सशस्त्र क्रू मौजूद था। पोत के मालिक अरडमोर शिपिंग कॉर्पोरेशन ने एक निजी खुफिया फर्म एंब्रे के हवाले से बताया कि पोत पर पहले कुछ सशस्त्र लुटेरों ने कब्जे की कोशिश की थी, लेकिन पेात पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लुटेरों की नौका पर गोलियां चलाकर उन्हें भगा दिया।

विज्ञापन

ईरान में मौलवी की हत्या के दोषी सुलेमानी को हुई फांसी
ईरान में अप्रैल में एक वरिष्ठ मौलवी की गोली मारकर हत्या करने के दोषी को बुधवार को फांसी दे दी गई। अयातुल्ला अब्बास अली सुलेमानी (77) पादरियों के सबसे वरिष्ठ सदस्य थे। विरोध प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के बाद अप्रैल में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रदर्शनकारी सितंबर में 22 वर्षीय महसा अमिनी की मौत से नाराज थे। सुलेमानी के परिवार की उपस्थिति में ईरान के माजंदरान प्रांत के उत्तरी शहर बाबोल में फांसी दी गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक अदालत ने मई में व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई थी। सुलेमान ने ईरान के अशांत दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी के निजी प्रतिनिधि के रूप में भी काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल में पूर्व पीएम केपी ओली पर हमले की कोशिश
पूर्वी नेपाल के धनकुटा जिले में कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्षी सीपीएन-यूएमएल अध्यक्ष केपी शर्मा ओली पर हमला करने की कोशिश की। उसकी पहचान महेश राय के रूप में हुई है। उसने विपक्षी यूएमएल के मिड-हिल ईस्ट-वेस्ट अभियान के दौरान ओली को थप्पड़ मारने की कोशिश की। वाकया उस वक्त का है, जब ओली का स्वागत किया जा रहा था। बताया गया कि घटना के समय आरोपी नशे में था। हमले के प्रयास के पीछे कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। उसे हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed