{"_id":"5d7c27c28ebc3e0167560cb4","slug":"houston-howdy-modi-indian-american-muslim-organization-supports-the-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"ह्यूस्टन: ‘हाउडी, मोदी!’ कार्यक्रम को भारतीय-अमेरिकी मुस्लिम संगठन का समर्थन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ह्यूस्टन: ‘हाउडी, मोदी!’ कार्यक्रम को भारतीय-अमेरिकी मुस्लिम संगठन का समर्थन
Sat, 14 Sep 2019 05:05 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 14 Sep 2019 05:05 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
ह्यूस्टन में एक प्रमुख भारतीय-मुस्लिम संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए 22 सितंबर को यहां होने जा रहे ‘हाउडी, मोदी!’ कार्यक्रम को अपना समर्थन दे रहा है। इंडियन अमेरिकन मुस्लिम एसोसिएशन ऑफ ग्रेटर ह्यूस्टन (आईएमएजीएच) संगठन प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में रखे गए स्वागत समारोह के मुख्य आयोजकों में से एक है।
विज्ञापन
आईएमएजीएच निदेशक मंडल के प्रमुख डॉ. मकबूल हक ने कहा कि ‘हम एक-दूसरे के विश्वासों, प्रथाओं या विचारों से असहमत हो सकते हैं, लेकिन जब तक हम उनसे सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण माहौल में बातचीत नहीं करेंगे, तब तक हम उनका नजरिया नहीं जान पाएंगे।’
विज्ञापन
आईएमएजीएच का लक्ष्य, स्थापना के बाद से ही विभिन्न संस्कृतियों, समुदायों एवं धर्मों के बीच एकजुटता को बढ़ावा देना रहा है। मालूम हो कि ‘हाउडी मोदी’ नाम के इस कार्यक्रम को लेकर भारतीय-अमेरिकी समुदाय में खासा जोश देखा जा रहा है।
विज्ञापन
आयोजकों ने 50,000 के पार जाने के बाद पंजीकरण बंद कर दिया है। ह्यूस्टन से मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे।