फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hours before meeting with us president donald trump ukraine zelensky was warned

US: 'भड़काएं तो भड़कना मत', ट्रंप से मुलाकात से कई घंटे पहले ही मिल गई थी चेतावनी, फिर भी चूक कर गए जेलेंस्की

Mon, 03 Mar 2025 09:05 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 03 Mar 2025 09:05 AM IST
सार

सलाह मिलने के बावजूद यूक्रेनी राष्ट्रपति चूक कर गए और जब बैठक में रूस-यूक्रेन युद्धविराम की बात आई तो दोनों तरफ से जमकर जुबानी तीर चले और बातचीत पटरी से उतर गई। 

विज्ञापन
Hours before meeting with us president donald trump ukraine zelensky was warned
volodymyr zelenskyy, Donald Trump - फोटो : PTI

विस्तार

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बीते हफ्ते ओवल ऑफिस में हुई तीखी बहस पूरी दुनिया ने देखी। इस बैठक में राष्ट्रपति ट्रंप ने जेलेंस्की को जमकर खरी-खोटी सुनाई। हालांकि ट्रंप से मुलाकात के कई घंटे पहले ही जेलेंस्की को इस संबंध में चेतावनी मिल चुकी थी, लेकिन जेलेंस्की ने इस सलाह को हल्के में लिया और फिर उसका परिणाम दुनिया ने देखा। 
विज्ञापन


रिपब्लिकन पार्टी की सलाह को नजरअंदाज कर गए यूक्रेनी राष्ट्रपति
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, रिपब्लिकन पार्टी की दक्षिण केरोलिना से सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को ट्रंप से मुलाकात के कई घंटे पहले ही सलाह दी थी कि अगर बातचीत के दौरान कोई ऐसा मुद्दा आए, जिसमें उन्हें कुछ आलोचना का सामना करना पड़े तो वे प्रतिक्रिया देने से बचें। मतलब कि अगर उन्हें उकसाया जाए तो वे नाराज न हों और संयत होकर हालात को संभालें। हालांकि सलाह मिलने के बावजूद यूक्रेनी राष्ट्रपति चूक कर गए और जब बैठक में रूस-यूक्रेन युद्धविराम की बात आई तो दोनों तरफ से जमकर जुबानी तीर चले और बातचीत पटरी से उतर गई। 
विज्ञापन


सलाह मानी होती तो यहां ध्यान देकर विवाद टाल सकते थे जेलेंस्की
गौरतलब है कि ट्रंप बार-बार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि यूक्रेन को मास्को के साथ शांति समझौते पर बातचीत करनी चाहिए। हालांकि इसे लेकर यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगी असहज हैं। इसे लेकर ट्रंप खुश नहीं हैं। जब जेलेंस्की बातचीत के लिए ओवल ऑफिस पहुंचे तो ट्रंप ने पहले जेलेंस्की की पोशाक को लेकर मजाक किया और कहा कि 'आप पूरी तरह से तैयार होकर आए हैं'। हालांकि उस वक्त जेलेंस्की बात को संभाल गए और मुस्कुराकर रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब बैठक शुरू हुई, तो सबकुछ सही चल रहा था और दोनों नेताओं के बीच पूरी विनम्रता से बातचीत हो रही थी। इस बीच उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बातचीत में शामिल हुए और उन्होंने यूक्रेनी नेता पर अमेरिका द्वारा की जा रही मदद के प्रति कृतज्ञ न होने का आरोप लगाया और यूक्रेनी कूटनीति पर सवाल उठाए। यहां जेलेंस्की चूक कर गए और उन्होंने पलटकर जेडी वेंस से सवाल किया कि 'किस तरह की कूटनीति, जेडी?' जेलेंस्की के इस बयान को वेंस ने सीधी चुनौती के तौर पर लिया और वेंस ने जेलेंस्की पर अमेरिकी राष्ट्रपति का अनादर करने का आरोप लगा दिया। इसके बाद ट्रंप ने भी आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया और जेलेंस्की को खूब सुनाया। 


तनाव तब चरम पर पहुंच गया जब जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि रूसी आक्रमण अमेरिका के लिए भी एक दीर्घकालिक खतरा है। जेलेंस्की ने कहा, 'आपके पास अच्छा समुद्र है और आप अभी खतरा महसूस नहीं करते हैं, लेकिन आप इसे भविष्य में महसूस करेंगे।' ट्रंप के लिए इतना ही काफी था और उन्होंने जेलेंस्की पर तीखे जुबानी हमले किए और इसके बाद बैठक को अचानक समाप्त कर दिया।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed