{"_id":"5ec18d5e9965162e233a2184","slug":"honor-killing-in-pakistan-two-girls-killed-in-pakistan-after-video-went-viral-with-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग: पाकिस्तान में युवक के साथ वीडियो वायरल होने पर दो लड़कियों की हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑनर किलिंग: पाकिस्तान में युवक के साथ वीडियो वायरल होने पर दो लड़कियों की हत्या
Mon, 18 May 2020 12:47 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 18 May 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कबाइली इलाके में एक युवक के साथ वीडियो वायरल होने पर दो किशोरियों की ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियों की उम्र 16 और 18 साल बताई गई है।
विज्ञापन
वीडियो में युवक को सुनसान इलाके में तीन लड़कियों के साथ खुद का वीडियो बनाते हुए देखा गया है। घटना उत्तरी वजीरिस्तान जिले के शाम प्लाइन गरयोम गांव की है। पुलिस के मुताबिक, 52 सेकंड के मोबाइल वीडियो क्लिप में देखी गई तीन लड़कियों में से दो को उनके घर वालों ने मार दिया है।
विज्ञापन
जबकि युवक और तीसरी लड़की के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक, वीडियो करीब एक साल पुराना है और उसे कुछ दिनों पहले ही वायरल किया गया। लड़कियों के शवों को ले जाते वक्त स्थानीय लोगों को इस बारे में शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन