{"_id":"5d6360f78ebc3e93ad102e85","slug":"hong-kong-pro-democracy-movement-become-violent-police-arrests-36-protesters","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग: हिंसक हुआ लोकतंत्र समर्थक आंदोलन, पुलिस ने 36 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग: हिंसक हुआ लोकतंत्र समर्थक आंदोलन, पुलिस ने 36 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार
Mon, 26 Aug 2019 10:02 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, हांगकांग
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
हांगकांग में विरोध प्रदर्शन
- फोटो : social media
हांगकांग में प्रदर्शनकारियों की ओर से रविवार रात अधिकारियों पर लाठियों और लोहे की छड़ों से हमले किए जाने के बाद प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने इस मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
एक प्रस्तावित प्रत्यर्पण विधेयक के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों का दायरा हाल ही में तब हिंसक हो गया जब लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के जरिये बीजिंग समर्थक सरकार को इसमें निशाना बनाया जाने लगा। प्रदर्शनकारी पिछले तीन महीनों से सरकार के खिलाफ सड़कों पर हैं और इस दौरान कई बार उनके प्रदर्शन ने हिंसक रुख भी अख्तियार किया।
सुएन वान जिले में एक निकटवर्ती खेल स्टेडियम में रविवार को प्रदर्शनकारियों की एक रैली हुई। बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने इस रैली में हिस्सा लिया। वहीं कट्टरपंथी प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने पुलिस को रोकने के लिए सड़क पर अस्थायी अवरोधक लगा दिए।
विज्ञापन
रैली के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए चेतावनी के तौर पर पहले झंडे दिखाए और फिर आंसू गैस के गोले छोड़े।