{"_id":"5eb9c6b48ebc3e9087285dd0","slug":"hong-kong-police-arrest-more-than-200-protestors-as-pro-democracy-protests-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग: 200 से ज्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस ने भीड़ पर काली मिर्च पाउडर की गोलियां भी चलाईं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग: 200 से ज्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस ने भीड़ पर काली मिर्च पाउडर की गोलियां भी चलाईं
Tue, 12 May 2020 03:12 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 12 May 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
हांगकांग में विरोध प्रदर्शन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांगकांग में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में संलिप्त 200 से अधिक लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 12 से 65 वर्ष के 230 लोगों को गैरकानूनी ढंग से एकत्रित होने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाला सामान हाथों में लिए रहने और पहचान पत्र नहीं दिखा पाने जैसे अनेक आरोपों के आधार पर पकड़ा गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने एक बयान में कहा कि 19 लोगों को रोग नियंत्रण एवं रोकथाम अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को घेर लिया था जिसके बाद भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने काली मिर्च पाउडर की गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
पुलिस ने सरकार के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम उपायों का उल्लंघन करने हुए सुनियोजित तरीके से समूह में इकट्ठा होने की निंदा की है। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और हांगकांग के मेंगकॉक जिले की ओर जाने वाले मार्ग में अवरोधक लगाकर कुछ सड़कों पर आगजनी भी की थी। प्रदर्शनकारी इस अर्ध स्वायत्त चीनी क्षेत्र में लोकतंत्र की स्थापना और प्रदर्शनों को दबाने के लिए पुलिस की कथित बर्बरता की जांच की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी यहां बड़े पैमाने में विरोध प्रदर्शन हुए थे।
विज्ञापन