फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong: Masked miscreants at railway station beat up common citizens, 45 injured

हांगकांग: रेलवे स्टेशन पर नकाबपोश बदमाशों ने की आम नागरिकों की पिटाई, 45 लोग घायल

Mon, 22 Jul 2019 08:10 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 22 Jul 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
Hong Kong: Masked miscreants at railway station beat up common citizens, 45 injured
प्रतीकात्मक तस्वीर

हांगकांग के यूइन लोंग जिले में रविवार को एक रेलवे स्टेशन पर सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने वहां मौजूद आम नागरिकों पर लाठी-डंडों से हमला किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक फुटेज में सफेद टी-शर्ट पहने बदमाश प्लेटफॉर्म और ट्रेन की बोगियों में खड़े आम नागरिकों पर हमला करते हुए दिखाई रहे हैं। 

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को हुई इस घटना में 45 लोग घायल हुए और एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थन में हुई रैली में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोलों और रबर की गोलियों से हमला किया था। 
विज्ञापन


रैली के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बदमाशों का यह हमला हुआ है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नकाबपोश समूह कहां से आया था और हमले का उद्देश्य क्या था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा के खिलाफ उठाए जाएंगे सख्त कदम

सरकार ने अपने बयान में कहा कि युइन लोंग में कुछ लोगों ने एकजुट होकर एमटीआर स्टेशन और ट्रेन की बोगियों और प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों पर हमला किया। विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एसएआर) सरकार ने किसी भी प्रकार की हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि ‘हांगकांग में कानून का राज है और इस तरह के हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य है। सरकार ऐसे हमलों की कड़ी निंदा करती है और हमलावरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed