{"_id":"5ed8e120dae27065ca53d61a","slug":"hong-kong-approved-a-bill-making-it-illegal-to-insult-the-chinese-national-anthem","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग में चीनी राष्ट्रगान का अपमान अब अपराध, विवादित विधेयक को मिली मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग में चीनी राष्ट्रगान का अपमान अब अपराध, विवादित विधेयक को मिली मंजूरी
Thu, 04 Jun 2020 05:25 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 04 Jun 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
हांगकांग की नेता कैरी लैम (फाइल फोटो)
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांगकांग की विधायिका ने बृहस्पतिवार को एक विवादास्पद विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसके तहत चीनी राष्ट्रगान का अपमान करना गैरकानूनी होगा। चीन समर्थक बहुमत ने कहा कि हांगकांग के नागरिकों को राष्ट्रगान के प्रति उचित सम्मान दिखाने के लिए यह कानून आवश्यक था।
विज्ञापन
वहीं, लोकतंत्र समर्थक विपक्षी सदस्यों ने मतदान को बाधित करने की कोशिश की, लेकिन विधेयक को मंजूरी दे दी गई। वे इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अधिक अधिकारों के उल्लंघन के रूप में देखते हैं।
विज्ञापन
इस विधेयक के अनुसार जानबूझकर चीनी राष्ट्रगान ‘मार्च ऑफ द वॉलंटियर्स’ का अपमान करने के अपराध में दोषी पाए जाने वाले लोगों को तीन साल तक की जेल और 50,000 हांगकांग डॉलर (6,450 अमेरिकी डॉलर) के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि मई महीने में बीजिंग समर्थक एक विधायक को विधेयकों की जांच करने वाली समिति का अध्यक्ष चुना गया था। तभी इस विधेयक के पारित होना तय हो गया था। इससे पहले हांगकांग की शीर्ष नेता कैरी लेम ने कहा था कि इस विधेयक को पारित करना सरकार की प्राथमिकता है।