Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Historic: Voyager 1 sets a new space record, becoming first spacecraft to reach within one light-day of Earth

ऐतिहासिक: वॉयजर 1 ने अंतरिक्ष में बनाया नया कीर्तिमान, पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस दूर पहुंचने वाला पहला यान बना

Wed, 18 Nov 2026 05:01 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, केप कैनावेरल
पीटीआई, केप कैनावेरल Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 18 Nov 2026 05:01 PM IST
सार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अंतरिक्ष यान वॉयजर 1 ने 18 नवंबर को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। करीब 49 साल की यात्रा के बाद यह धरती से एक प्रकाश-दिवस की दूरी पर पहुंचने वाला पहला मानव निर्मित यान बन गया। यह दूरी करीब 25.9 अरब किलोमीटर है। वॉयजर 1 को 5 सितंबर 1977 को लॉन्च किया गया था। इसका मकसद बृहस्पति और शनि जैसे ग्रहों का अध्ययन करना था। अगस्त 2012 में यह सौरमंडल की बाहरी सीमा पार कर अंतरतारकीय अंतरिक्ष में पहुंच गया था।

विज्ञापन
Historic: Voyager 1 sets a new space record, becoming first spacecraft to reach within one light-day of Earth
नासा के वॉयजर 1 ने रचा इतिहास - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नासा के वॉयजर 1 यान ने अंतरिक्ष में एक नया कीर्तिमान बनाया है। यह पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस की दूरी तक पहुंचने वाला पहला मानव निर्मित यान बन चुका है। यह यान लगातार अंतरतारकीय अंतरिक्ष में गहराई तक जा रहा है। करीब 49 साल पहले छोड़ा गया यह अंतरिक्ष यान 26 अरब किलोमीटर से अधिक की अविश्वसनीय दूरी तय कर चुका है। बुधवार को वॉयजर 1 ने महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है। अब इसके रेडियो संकेत पृथ्वी तक पहुंचने में ठीक 24 घंटे लेंगे। प्रकाश की गति से यात्रा करते हुए यह एक प्रकाश-दिवस की दूरी है। 
विज्ञापन


क्या है एक प्रकाश-दिवस?
प्रकाश एक सेकंड में करीब तीन लाख किलोमीटर की दूरी तय करता है। 24 घंटे में प्रकाश जितनी दूरी तय करता है, उसे एक प्रकाश-दिन कहते हैं। वॉयजर 1 की इस दूरी का मतलब है कि धरती से भेजा गया रेडियो संदेश यान तक पहुंचने में करीब 24 घंटे लेगा। वहीं, उसका जवाब वापस आने में भी 24 घंटे लगेंगे। यानी संदेश भेजने और जवाब पाने में करीब दो दिन लगेंगे।  यह यान आज भी अपने पुराने सिस्टम और परमाणु ऊर्जा से चलने वाले पावर जनरेटर की मदद से काम कर रहा है और अंतरिक्ष से वैज्ञानिक आंकड़े भेज रहा है। वहीं, नासा को उम्मीद है कि वॉयजर 1 को एक पूर्ण प्रकाश-वर्ष तक पहुंचने में 18,000 साल लगेंगे। किसी अन्य तारे के करीब पहुंचने में इससे दोगुना समय लगेगा। परियोजना प्रबंधक सुजैन डोड वॉयजर 1 को पृथ्वी का दूत मानती हैं। डोड ने इसे 'एक राष्ट्रीय खजाना' और 'वास्तव में असाधारण' बताया।
विज्ञापन


वॉयजर मिशन और यात्रा
वॉयजर 1 और इसका जुड़वां वॉयजर 2 लगातार विज्ञान और इंजीनियरिंग डेटा भेज रहे हैं। ये 61,000 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से अंतरिक्ष में अलग-अलग बिंदुओं की ओर बढ़ रहे हैं। वॉयजर 2 को 1977 में वॉयजर 1 से दो सप्ताह पहले प्रक्षेपित किया गया था। हालांकि, वॉयजर 2 वर्ष 2035 तक एक प्रकाश-दिवस का निशान हासिल नहीं कर पाएगा। वॉयजर 1 ने 1979 और 1980 में बृहस्पति और शनि के पास से उड़ान भरी। इसके बाद यह सौर मंडल से बाहर निकल गया और वर्ष 2012 में अंतरतारकीय अंतरिक्ष में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेटा और चुनौतियां
वॉयजर यान लगभग हर दिन अपने अज्ञात वातावरण के बारे में जानकारी भेजते हैं। इसमें चुंबकीय क्षेत्र की शक्ति और दिशा, आसपास के दबाव, धूल और गांगेय ब्रह्मांडीय किरणें शामिल हैं। डोड के अनुसार, ये यान मौसम उपग्रहों की तरह कार्य करते हैं। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में उड़ान नियंत्रण टीम सप्ताह में एक बार कमांड भेजती है। सितंबर में, नियंत्रकों ने यान के लिए नवीनतम बिजली-बचत प्रयास पूरा किया। अक्तूबर में इससे संपर्क टूट गया था, जिसके कारण का पता लगाया जा रहा है।


ऐतिहासिक उपलब्धियां और गोल्डन रिकॉर्ड
वॉयजर 1 ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में कई उपलब्धियां दर्ज की हैं। यह किसी भी मानव निर्मित वस्तु से अधिक दूर तक यात्रा करने वाला यान है। वर्ष 1990 में वॉयजर 1 ने पृथ्वी की सबसे दूर की तस्वीर ली थी। यह नेपच्यून से परे से ली गई प्रतिष्ठित 'पेल ब्लू डॉट' तस्वीर थी। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के खगोलशास्त्री कार्ल सागन ने इस तस्वीर को दुनिया के सामने पेश किया था। प्रत्येक वॉयजर यान में 30 सेंटीमीटर का एक सोने की परत चढ़ा फोनोग्राफिक रिकॉर्ड है। इसमें 55 भाषाओं में अभिवादन, चित्र और आरेख शामिल हैं। डोड ने इसे 1977 से पृथ्वी पर जीवन का एक 'टाइम कैप्सूल' बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed