{"_id":"5cd7f5aabdec2207315b5a25","slug":"hinduja-brothers-top-uks-rich-list-for-third-time-sunday-times-issued-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में सबसे अमीर का ताज तीसरी बार हिंदुजा बंधुओं के नाम, 1 साल में 12 हजार करोड़ बढ़ी संपत्ति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में सबसे अमीर का ताज तीसरी बार हिंदुजा बंधुओं के नाम, 1 साल में 12 हजार करोड़ बढ़ी संपत्ति
Sun, 12 May 2019 04:00 PM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 12 May 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटेन के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में हिंदुजा बंधु तीसरी बार पहले पायदान पर हैं । संडे टाइम्स की अमीर लोगों की सूची मुताबिक, उनकी संपत्ति 1 साल में 12 हजार 270 करोड़ रुपए (1.356 बिलियन पाउंड) बढ़ी है। मुंबई में साल 1914 में हिंदुजा समूह की नींव रखी गई थी । ये समूह तेल, गैस, बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी और भूमि-संपत्ति (रियल एस्टेट) का कारोबार करता है ।
हिंदुजा बंधुओं की कुल संपत्ति 22 अरब पाउंड
हिंदुजा बंधुओं की संपत्ति में इस बार 1.36 अरब पाउंड का इजाफा हुआ है। अब कुल संपत्ति बढ़कर 22 अरब पाउंड हो गई है। इस वर्ष सूची में दूसरे स्थान पर रयूबेन बंधु हैं। डेविड और साइमन रयूमेन प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े हैं और उनकी कुल संपत्ति 18.66 अरब पाउंड है। चौथे स्थान पर सर लेन ब्लावत्निक हैं, जिनकी संपत्ति 14.8 अरब पाउंड है।
चार भाई संभालते हैं हिंदुजा समूह
हिंदुजा समूह की स्थापना मुंबई में हुई थी । लेकिन समूह के कारोबार का विस्तार तब तेजी से हआ जब दो भाई श्रीचंद और गोपीचंद साल 1979 में निर्यात कारोबार के लिए ब्रिटेन गए । तीसरे भाई प्रकाश जेनेवा और स्विट्जरलैंड जबकि सबसे छोटे अशोक भारत में कारोबार संभालते हैं । इस तरह पूरे समूह को चार हिंदुजा बंधु मिलकर संभालते हैं।
विज्ञापन
इस समूह की कमान संभालने वाले श्रीचंद (83) और गोपीचंद (79) दोनों ही ब्रिटिश नागरिक हैं और लंदन में रहते हैं । संडे टाइम्स की 2014 और 2017 की सूची में भी ये दोनों भाई पहले स्थान पर रहे थे । इनकी संपत्तियों में व्हाइटहॉल का ओल्ड वॉर ऑफिस शामिल है । हिंदुजा बंधु इसे होटल में बदलने की योजना पर विचार कर रहे हैं।
संडे टाइम्स की सूची में ब्रिटेन के 1 हजार सबसे अमीर व्यक्तियों को शामिल किया जाता है। कोई कारोबारी कितना अमीर है, इसका आकलन उसकी जमीन, संपत्ति और शेयरों के मूल्य से हिसाब लगाकर तय किया जाता है। व्यक्ति के बैंक खाते में जमा रकम को इसमें शामिल नहीं किया जाता है।
सबसे अमीर कारोबारियों की ताजा सूची में पिछली बार शीर्ष पर रहे जिम रेटक्लिफ इस बार तीसरे स्थान पर आ गए हैं। रेटक्लिफ को केमिकल फर्म का संस्थापक कहा जाता है। इस बार उनकी संपत्ति में 30 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की कमी दर्ज हुई है।
सूची में स्कॉटलैंड के सबसे अमीर कारोबारी के तौर पर ग्लेन गॉर्डन ने लगातार छठे साल जगह बनाई है। जबकि सूची में कार्डिफ के कारोबारी सर माइकल मार्टिज को वेल्स का सबसे अमीर व्यक्ति माना गया है। ब्रिटेन की म्यूजिक रिच लिस्ट के शीर्ष पर एंड्रयू लॉयड वेबर काबिज हैं।