{"_id":"60bdad5ed5b3e96a8b1be6be","slug":"hindu-traders-in-pakistan-balochistan-receive-threats-by-unknown-attackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: बलूचिस्तान में हिंदू व्यापारियों को मिल रही जान से मारने की धमकियां, सहमे कारोबारी दुकान खोलने से भी डर रहे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: बलूचिस्तान में हिंदू व्यापारियों को मिल रही जान से मारने की धमकियां, सहमे कारोबारी दुकान खोलने से भी डर रहे
Mon, 07 Jun 2021 11:14 AM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:14 AM IST
सार
बलूचिस्तान प्रांत में हिंदू कारोबारी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। पिछले दिनों हमलवारों ने एक हिंदू व्यापारी की हत्या कर दी उसके बाद से इलाके में स्थिति गंभीर बनी हुई है। अज्ञात हमलावर लगातार यहां के दुकानदारों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
बलूचिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हिंदू व्यापारियों और दुकानदारों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। पिछले दिनों अज्ञात हमलावरों ने एक कारोबारी अशोक कुमार की हत्या की कर दी थी। उसके बाद से यहां के कारोबारियों को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खुजदार जिले के वाध बाजार में हफ्ता वसूली नहीं मिलने पर पिछले दिनों हमलावरों ने हवा में अंधाधूंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। वहीं हमलावरों ने एक हिंदू व्यापारी अशोक कुमार की हत्या कर दी। पाकिस्तानी अखबार के अनुसार, बाजार में और राष्ट्रीय राजमार्ग के साइनबोर्ड पर पर्चे चिपकाए गए हैं, जिसमें लिखा गया है कि दुकानदार अगर स्थानीय महिलाओं को दुकान में आने की अनुमति देंगे तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
व्यापारी के हत्यारों को गिरफ्तारी की मांग
गौरतलब है कि पिछले दिनों कारोबारी की हत्या के बाद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने घंटों नेशनल हाइवे जाम कर अपना विरोध जताया और सरकार से हमलावरों से आजाद कराने की मांग की। नेशनल पार्टी के कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार संस्थान अपनी भूमिका निभाने में और लोगों की जान और संपत्ति बचाने में नाकाम रहे हैं। व्यापारियों ने अशोक कुमार के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।