फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hindu student Namrita Chandani committed suicide due to stress and frustration

पाकिस्तान: आयोग ने कहा- हिंदू छात्रा ने तनाव और हताशा में की थी खुदकुशी

Sat, 07 Dec 2019 12:00 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 07 Dec 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
Hindu student Namrita Chandani committed suicide due to stress and frustration
नमृता चंदानी - फोटो : social media

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई हिंदू छात्रा नमृता चंदानी के मामले की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। आयोग ने दावा किया कि डेंटल कालेज की हिंदू छात्रा ने अपने हॉस्टल में खुदकुशी की थी। आयोग ने हत्या की बात को सिरे से खारिज किया है।

विज्ञापन


नवंबर में आई अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह उजागर हुआ था कि नमृता की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। सिंध प्रांत के घोटकी जिले की रहने वाली नमृता लरकाना के आसिफा डेंटल कालेज में पढ़ाई कर रही थी। 16 सितंबर को वह हॉस्टल के कमरे फंदे से झूलती हुई मिली थी।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि जांच आयोग ने 17 पेज की अपनी रिपोर्ट सिंध प्रांत के गृह विभाग के पास भेज दी है। आयोग ने कहा कि नमृता अपने एक दोस्त की ओर से शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के चलते बेहद तनाव में थी। तनाव और हताशा के चलते उसने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लरकाना के जिला और सेशन जज की अध्यक्षता वाले इस आयोग ने चश्मदीदों समेत डेंटल कालेज के छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ से पूछताछ के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है। आयोग ने पुलिस जांच, पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट की भी समीक्षा की। इसके अलावा नमृता के मोबाइल फोन और लैपटॉप के साथ ही संदिग्धों व अन्य साक्ष्यों के फारेंसिक डाटा को भी खंगाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed