Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hindu student held captive, assaulted by unidentified persons in Bangladesh

Bangladesh: ढाका में अज्ञात लोगों ने हिंदू छात्र को बंधक बनाया, की मारपीट; फिरौती वसूलने के बाद सड़क पर फेंका

Tue, 30 Jun 2026 11:14 PM IST
अमन तिवारी पीटीआई, ढाका
पीटीआई, ढाका Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 30 Jun 2026 11:14 PM IST
सार

बांग्लादेश में जगन्नाथ विश्वविद्यालय के हिंदू छात्र को अज्ञात बदमाशों ने बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। बदमाशों ने छात्र को निर्वस्त्र कर प्रताड़ित किया और परिवार से 26,000 टका वसूलने के बाद उन्हें सड़क पर फेंक दिया। फिलहाल गंभीर हालत में छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Hindu student held captive, assaulted by unidentified persons in Bangladesh
बांग्लादेश में हिंदू छात्र के साथ बर्बरता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक हिंदू छात्र को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। 25 साल के सुभाष देउरी जगन्नाथ विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। वह पढ़ाई के साथ-साथ एक मंदिर में पुजारी के रूप में भी काम करते हैं। सोमवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उनसे पैसे वसूलने के बाद, उन्हें सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


सुभाष मूल रूप से खुलना के मागुरा जिले के रहने वाले हैं। वह ढाका में अपने एक दोस्त के साथ किराए के कमरे में रहते हैं। उनके रूममेट दुर्जोय साहा ने बताया कि सुभाष सोमवार रात करीब 11:30 बजे किसी काम से कमरे से बाहर निकले थे। कुछ देर बाद सुभाष के ही फोन से दुर्जोय को कॉल आया और पैसे मांगे गए। दुर्जोय के पास उस समय पैसे नहीं थे, इसलिए वह मदद नहीं कर सके।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने सुभाष के रिश्तेदारों से संपर्क किया। उनकी बहन जया ने बताया कि रात करीब एक बजे सुभाष के नंबर से फोन आया था। एक अनजान आदमी ने उनसे 30,000 टका की मांग की। बदमाशों ने पैसे भेजने के लिए एक फोन नंबर दिया। जब परिवार ने उस नंबर पर 26,000 टका भेज दिए, तब बदमाशों ने सुभाष को पुरानी ढाका के इलाके में सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब सात बजे सुभाष के दोस्तों ने उन्हें बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा पाया। उन्हें तुरंत ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) ले जाया गया। अस्पताल की पुलिस चौकी के प्रमुख मोहम्मद फारुक ने बताया कि सुभाष की हालत गंभीर है और उनका इमरजेंसी विभाग में इलाज चल रहा है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप बनाम सुप्रीम कोर्ट: जन्मसिद्ध नागरिकता से टैरिफ तक, US राष्ट्रपति के किन फैसलों पर अदालत ने लगाई रोक?


सुभाष ने अपने दोस्तों को बताया कि बदमाशों ने उन्हें निर्वस्त्र किया और शारीरिक व मानसिक रूप से बहुत टॉर्चर किया। बदमाशों ने उन्हें ब्लैकमेल किया और परिवार से पैसे मांगने पर मजबूर किया। अस्पताल ले जाने वाले दोस्त ने बताया कि सुभाष का मोबाइल और बटुआ भी गायब है।

बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद के प्रवक्ता काजल देबनाथ ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। वे पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। वे यह भी देख रहे हैं कि क्या यह सिर्फ लूटपाट का मामला है। अभी यह साफ नहीं है कि सुभाष को उनके धर्म की वजह से निशाना बनाया गया या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed