{"_id":"5f8eb20d348be73cf675a728","slug":"hindu-organisation-in-america-asked-for-apology-from-meena-harris-she-shared-a-photo-of-kamala-harris-looking-like-durga-maa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमला हैरिस की भतीजी के दुर्गा मां वाले ट्वीट पर मचा बवाल, हिंदू समूहों ने की माफी की मांग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कमला हैरिस की भतीजी के दुर्गा मां वाले ट्वीट पर मचा बवाल, हिंदू समूहों ने की माफी की मांग
Tue, 20 Oct 2020 03:16 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 20 Oct 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
कमला हैरिस (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस की ओर से ट्वीट की गई एक तस्वीर को लेकर अमेरिका में हिंदू समुदाय के बीच नाराजगी है। तस्वीर में कमला हैरिस को दुर्गा मां के रूप में दिखाया गया है और समुदाय ने इसके लिए मीना से माफी की मांग की है।
विज्ञापन
पेशे से वकील और बाल पुस्तकों की लेखक 35 वर्षीय मीना ने अब वह ट्वीट हटा दिया है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के सुहाग ए शुक्ला ने एक ट्वीट किया कि आपने मां दुर्गा की जो तस्वीर साझा की जिसमें उनके चेहरे पर दूसरा चेहरा लगाया गया है उससे दुनियाभर में हिंदू समुदाय के अनेक लोग व्यथित हैं।
विज्ञापन
हिंदू अमेरिकी समुदाय के इस प्रतिनिधि संगठन ने धर्म से संबंधित तस्वीरों के व्यवसायिक इस्तेमाल को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हिंदू अमेरिकन पोलिटीकल एक्शन कमेटी के ऋषि भूतड़ा ने कहा कि अपमानजनक तस्वीर मीना हैरिस ने नहीं बनाई और उनके ट्वीट करने से पहले यह तस्वीर वॉट्एसप पर चल रही थी।
विज्ञापन
भूतड़ा ने कहा कि बिडेन के अभियान ने उन्हें इस बात की पुष्टि की है कि तस्वीर उनकी तरफ से नहीं बनाई गई है। अमेरिकन हिंदूज अगेंस्ट डिफेमेशन के अजय शाह ने एक वक्तव्य में कहा कि तस्वीर अपमानजनक है और इससे धार्मिक समुदाय में नाराजगी है।
तस्वीर में कमला हैरिस को दुर्गा मां के रूप में दिखाया गया है जो महिषासुर के तौर पर पेश किए गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संहार कर रही हैं।