फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hindu men abducted by bandits in Pakistan's Sindh return home

पाकिस्तान: वापस घर लौट आए अगवा किए गए सभी हिंदू, समुदाय के लोगों ने कशमोर में किया था विरोध प्रदर्शन

Wed, 20 Sep 2023 09:14 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 20 Sep 2023 09:14 PM IST
सार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में नदी किनारे रहने वाले डाकुओं ने इस महीने की शुरुआत में पांच लोगों को अगवा कर लिया था। इन पांच में तीन हिंदू पुरुष भी शामिल थे।

विज्ञापन
Hindu men abducted by bandits in Pakistan's Sindh return home
सिंध के कशमोर में प्रदर्शन करते हिंदू समुदाय के लोग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में नदी किनारे रहने वाले डाकुओं ने इस महीने की शुरुआत में पांच लोगों को अगवा कर लिया था। इन पांच में तीन हिंदू पुरुष भी शामिल थे। अब सभी हिदू वापस घर लौट आए हैं। एक रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

देश के एक प्रमुख समाचार पत्र की खबर के मुताबिक, मुखी जगदीश कुमार, सागर कुमार, जयदीप कुमार, मुनीर नैज और मुश्ताक अली मुमदानी का इस साल सितंबर में डाकुओं ने काशमोर जिले से अपहरण कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से चिंतित स्थानीय लोगों ने इस महीने की शुरुआत में प्रदर्शन किया था ताकि लोगों की बरामदगी की ओर अधिकारियों का ध्यान खींचा किया जा सके। चार सितंबर को अपहरणकर्ताओं के साथ पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुखी जगदीश कुमार और जयदीप कुमार को बरामद किया गया था। एक दिन बाद मुनीर नैज को भी बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, चौथा बंधक सागर कुमार भी एक महीने से अधिक समय तक बंधक बनाए जाने के बाद मंगलवार रात को काशमोर स्थित अपने घर पहुंचा। सागर के भाई सुनील ने कहा कि उसका भाई घर पहुंच गया है और पुष्टि की कि उसका अपहरण नौ अगस्त को किया गया था। सुनील ने कहा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कहमोर रोहल खोसो कल देर रात उसे हमारे घर लेकर आए।

सुनील ने कहा कि सागर की तबीयत ठीक नहीं थी और वह मलेरिया से पीड़ित लग रहा था। उन्होंने कहा, 'मैं उसे जांच के लिए क्लिनिक ले गया। वह अभी नहीं बोल सकता।' हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पांचवें बंधक मुश्ताक अली मुमदानी को बरामद किया गया है या नहीं।

उनके अपहरण के साथ-साथ सिंध में लूटपाट की बढ़ती घटनाओं को लेकर तीन सितंबर को प्रांत के कई अन्य शहरों में भी विरोध प्रदर्शन हुए और पीड़ितों के रिश्तेदारों ने उनकी जल्द और सुरक्षित बरामदगी की मांग की। सिंध में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की अल्पसंख्यक शाखा के अध्यक्ष डॉ. लाल चंद उकरानी ने कहा, हम (हिंदू) आसान निशाना हैं। मुसलमानों का भी अपहरण किया जाता है लेकिन हिंदू फिरौती के लिए आसान निशाना हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने सिंध के पूर्व मुख्यमंत्री मुराद अली शाह के समक्ष यह मामला उठाया था और अपने कार्यकाल के अंत से पहले इस मुद्दे पर उनसे बातचीत की थी, क्योंकि ऊपरी सिंध में कानून और व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है, खासकर काशमोर में। 
 

पिछले हफ्ते सिंध के कार्यवाहक मुख्यमंत्री सेवानिवृत्त न्यायाधीश मकबूल बकर ने अधिकारियों को प्रांत के कच्चा (नदी) इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया था, क्योंकि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने लोगों को बंधक बनाने वाले डाकुओं के खिलाफ अभियान तेज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed