{"_id":"610c858b8ebc3e88e22b579c","slug":"hindi-is-the-biggest-top-five-languages-spoken-by-asian-americans","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी हैं हम: एशियाई अमेरिकियों की 5वीं सबसे बड़ी भाषा हिंदी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हिंदी हैं हम: एशियाई अमेरिकियों की 5वीं सबसे बड़ी भाषा हिंदी
Fri, 06 Aug 2021 06:12 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 06 Aug 2021 06:12 AM IST
सार
चीनी, तगालोग (फिलीपीन की भाषा) वियतनामी, कोरियन और हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएं हैं
विज्ञापन
हिंदी हैं हम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में रहने वाले एशियाई मूल के नागरिकों में हिंदी पांचवीं सबसे बड़ी भाषा है। यह जानकारी एशियन अमेरिकन एडवांसिंग जस्टिस (एएजेसी) संस्था के कार्यकारी निदेशक जॉन यांग ने सीनेट सदस्यों, गृहरक्षा विभाग और सरकारी मामलात समिति को दी है।
विज्ञापन
यांग के अनुसार अमेरिका के दो-तिहाई एशियाई अमेरिकी अप्रवासी हैं। वहीं चीनी, तगालोग (फिलीपीन की भाषा) वियतनामी, कोरियन और हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 52% अप्रवासियों की अंग्रेजी की समझ सीमित है। इसे लिमिटेड इंग्लिश प्रोफिशिएंसी (एलईपी) कहा जाता है। चीनी अप्रवासियों में एलईपी 66% फिलीपीन में 35% वियतनाम में 72% कोरियाई में 64% और भारतीयों में सबसे कम 29% है।
विज्ञापन
इस लिहाज से भारतीयों को अंग्रेजी में बाकी एशियाई-अमेरिकियों से बेहतर माना जा रहा है। वहीं सबसे पीछे म्यामांर के अप्रवासी रहे जहां एलईपी दर 79% थी।
महामारी में सबसे ज्यादा चुनौतियों का सामना किया
यांग ने बताया कि महामारी के दौरान एशियाई-अमेरिकियों ने सबसे ज्यादा स्वास्थ्य और वित्तीय संकट झेला। उन्हें एशियाई मूल के लोगों के प्रति बढ़ी नफरत का भी सामना करना पड़ा। हाल में आए एक अमेरिकी सर्वे के अनुसार एशियाई अमेरिकी व अश्वेत-अमेरिकियों को सबसे ज्यादा 31% नफरत आधारित अपराधों का सामना करना पड़ा। श्वेत नागरिकों से इस प्रकार के अपराध 8% हुए।