फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hillary Clinton Urges Voters To Prevent Donald Trump From Stealing Way To Victory, Said Only Joe Biden, Kamala Harris Can Save The Country

हिलेरी क्लिंटन ने बोला ट्रंप पर हमला, कहा- बिडेन और हैरिस ही बचा सकते हैं देश

Fri, 21 Aug 2020 08:39 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 21 Aug 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
Hillary Clinton Urges Voters To Prevent Donald Trump From Stealing Way To Victory, Said Only Joe Biden, Kamala Harris Can Save The Country
हिलेरी क्लिंटन

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोलते हुए उन्हें राष्ट्रपति बनने के लिए अयोग्य बताया है। क्लिंटन ने दावा किया है कि डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन और उनकी साथी कमला हैरिस ‘बर्बादी के कगार पर खड़े हमारे देश को वापस खींच सकते हैं।’

विज्ञापन


सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में अपनी बात कहते हुए, क्लिंटन, जो डेमोक्रेटिक पार्टी की 2016 में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थीं, ने कहा कि लोगों को भारी संख्या में बिडेन के लिए वोट करना चाहिए ताकि ट्रंप जीत के लिए कोई चोरी का रास्ता ना अपना लें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह मत भूलो कि जो और कमला तीन मिलियन से अधिक वोट जीत सकते हैं और फिर भी हार सकते हैं। इसलिए हमें ज्यादा वोटों की आवश्यकता है ताकि ट्रंप किसी भी तरीके से गलत जीत का रास्ता ना निकाल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि क्लिंटन ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी हार स्वीकार करने के बाद कहा था कि डेमोक्रेट्स ने ट्रंप को यह साबित करने का मौका दिया है कि वह राष्ट्रपति पद पर रहते हुए देश को आगे ले जाएं।

कमला हैरिस के रूप में बिडेन ने किया सही साथी का चुनाव
क्लिंटन ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कमला हैरिस के रूप में एक ‘सही साथी’ का चुनाव किया है। भारतीय-अफ्रीकी कमला हैरिस नवम्बर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं।


‘डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन’ के ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिलेरी ने मतदाताओं से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ मतदान की अपील की। वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को मात देकर ही राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed