फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   High Commissioner in Singapore said, India committed to save cultures

Singapore : सिंगापुर में उच्चायुक्त बोले- भारत संस्कृतियों को सहेजने में प्रतिबद्ध

Sun, 05 Feb 2023 01:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सिंगापुर।
एजेंसी, सिंगापुर। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 05 Feb 2023 01:12 AM IST
सार

भारत सरकार देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजने और उन्हें लोकप्रिय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
High Commissioner in Singapore said, India committed to save cultures
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त ने कश्मीर पर दो दिनी महोत्सव की शुरुआत करते हुए कहा कि भारत देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति-परंपराओं को सहेजने तथा उन्हें लोकप्रिय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘ए स्लाइस ऑफ पैराडाइज इन सिंगापुर : सेलिब्रेटिंग कश्मीर ऐट 75’ महोत्सव में भारतीय उच्चायुक्त पी कुमारन ने कहा, हमारी विविधता और विविध संस्कृति हमारे लिए गौरव और मजबूती का प्रतीक है।

विज्ञापन


कुमारन ने पीढ़ी दर पीढ़ी विरासत में किली कला संस्कृति को रेखांकित करते हुए कहा, जम्मू-कश्मीर की विशिष्ट संस्कृति, व्यंजन और लोक परंपरा को न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजने और उन्हें लोकप्रिय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस महोत्सव को कश्मीरी कलाकारों, संगीतकारों, पाक कला विशेषज्ञों और हस्तकला में माहिर लोगों के लिए एक बेहतर अवसर बताते हुए कार्यक्रम के समन्वयक नादिर अली ने कहा, मैं इस महोत्सव को दुनिया के विभिन्न हिस्सों में ले जाना चाहता हूं, क्योंकि हमारा एक समृद्ध इतिहास और संस्कृति रही है। अली (35) महोत्सव में 12 लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed