{"_id":"5c3c9057bdec227367365875","slug":"high-commission-of-india-in-pakistan-writes-to-pak-govt-over-attempts-made-to-hack-social-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में भारतीय अफसरों का सोशल एकाउंट हैक करने की कोशिश!","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में भारतीय अफसरों का सोशल एकाउंट हैक करने की कोशिश!
Mon, 14 Jan 2019 07:06 PM IST
अमित मंडल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमित मंडल
Updated Mon, 14 Jan 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
pakistan and india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने पाकिस्तान में अपने उच्चायुक्त और उप उच्चायुक्त पर करीब से नजर रखने और एक राजनयिक के सोशल मीडिया अकांउट को कथित रूप से हैक करने की कोशिश का मुद्दा इस्लामाबाद में मजबूती से उठाया।
सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
भारतीय मिशन ने ‘नोट वरबल’ (बिना हस्ताक्षरित राजनयिक संदेश) में पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के समक्ष इस्लामाबाद के सेरना होटल में चार दिसंबर को एक शादी की दावत के दौरान भारतीय उच्चायुक्त और उप उच्चायुक्त की पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा करीब से निगरानी करने का मुद्दा उठाया।
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने कुछ दिनों पहले भारत के वरिष्ठ राजदूतों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक करने की कोशिश की थी। आरोप है कि इस्लामाबाद में एक शादी समारोह के दौरान पाक सुरक्षा अधिकारी ने उच्चायुक्त और उप उच्चायुक्त का पीछा भी किया था।
सूत्रों ने कहा कि भारत ने द्वितीय सचिव के सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने की कोशिश का भी मुद्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि अधिकारी को फेसबुक की ओर से ई-मेल मिला कि अज्ञात व्यक्तियों ने कई बार उनका अकाउंट खोलने की कोशिश की है। भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तानी विदेश कार्यालय से इन घटनाओं का संज्ञान लेने का अनुरोध किया।
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय को भेजे संदेश में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि करीब से निगाह रखने की घटनाएं निजता का हनन करने के साथ-साथ उत्पीड़न करती हैं। ये घटनाएं पिछले साल मार्च में पाकिस्तानी विदेश सचिव और भारतीय उच्चायुक्त के बीच बनी सहमति का भी उल्लंघन करने के समान हैं।

Sources:High Commission of India in Pakistan writes to Pak govt over attempts made to hack social media accounts of senior Indian diplomats.High commissioner& Dy high commissioner being closely followed&aggressively watched by a Pak security official during a wedding in Islamabad pic.twitter.com/UqR7Fs0evQ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 14, 2019