फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Helicopter crash on top of building in midtown Manhattan kills pilot

न्यूयॉर्क: मैनहट्टन की 54 मंजिला इमारत पर लैंड करते हुए हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट की मौत

Tue, 11 Jun 2019 01:55 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 11 Jun 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
Helicopter crash on top of building in midtown Manhattan kills pilot

मैनहट्टन की 54 मंजिला इमारत की छत पर उतर रहा हेलीकॉप्टर सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट की मौत हो गई। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने बताया कि हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में, मजबूरी में छत पर उतरा।

विज्ञापन


सीएनएन की खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि पहले सूचना मिली थी कि हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में या मजबूरी में छत पर उतरा। उन्होंने कहा, ‘इमारत में मौजूद लोगों को, झटके महसूस हुए।’
विज्ञापन


न्यूयॉर्क दमकल विभाग का कहना है कि हेलीकॉप्टर के पायलट की मौत हो गई है। हादसे में इमारत में मौजूद कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हेलीकॉप्टर के छत पर उतरने के दौरान उसमें आग लग गई, हालांकि दमकल विभाग ने उसपर जल्दी ही काबू पा लिया। व्हाइट हाउस प्रवक्ता होगन गिडले ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है। हालात पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed