{"_id":"5b9de020867a557fe51012d4","slug":"heavy-storm-in-north-philippine-many-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस में 64 लोगों की जान लेने के बाद चीन पहुंचा प्रचंड तूफान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फिलीपींस में 64 लोगों की जान लेने के बाद चीन पहुंचा प्रचंड तूफान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 17 Sep 2018 06:23 AM IST
विज्ञापन
Philippines typhoon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रचंड तूफान मांगखुट’ उत्तरी फिलीपीन में तबाही मचाने के बाद अब रविवार को घनी आबादी वाले हांगकांग और दक्षिण चीन की ओर बढ़ गया। फिलीपींस में आंधी और मूसलाधार बारिश के साथ आए तूफान के कारण भूस्खलन तथा मकान गिरने की घटनाओं में कम से कम 64 लोग मारे गए।
विज्ञापन
सरकारी मीडिया ने खबर दी है कि दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत में रविवार की शाम तक 24 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया और करीब 50 हजार मछली पकड़ने वाली नौकाओं को वापस तट पर बुलाया गया।
विज्ञापन
मकाऊ में पहली बार जुआ खेलने वाले इलाके को बंद कर दिया गया और हांगकांग ऑब्जर्वेटरी ने लोगों को चेतावनी दी कि विक्टोरिया हार्बर से दूर रहें। मांगखुट’ जब फिलीपींस पहुंचा तो पांचवीं श्रेणी के अटलांटिक तूफान के बराबर तेज हवाएं और आंधी चली।
विज्ञापन
हांगकांग और दक्षिणी चीन ने तूफान की चेतावनियां जारी की है। हांगकांग आब्जर्वेटरी ने कहा कि हालांकि मांगखुट’ थोड़ा सा कमजोर पड़ा है लेकिन इसका प्रभाव अब भी प्रचंड है। यह अपने साथ तेज हवाएं और बारिश लेकर आ रहा है।
फिलीपींस की राष्ट्रीय पुलिस के मुताबिक तूफान जनित घटनाओं में कम से कम 64 लोगों की मौत हो गई। मुख्यत: भूस्खलन और घरों के ढहने के कारण ये मौतें हुईं। उत्तर पूर्वी कागायान प्रांत में तीन और लोगों की मौत की खबरें हैं।
फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते के सलाहकार फ्रांसिस टोलेंतिनो ने बताया कि मृतकों में एक शिशु और दो साल का बच्चा भी शामिल हैं जो अपने माता-पिता के साथ मारे गए। इससे पहले चीन के राष्ट्रीय मौसमविज्ञान केंद्र ने एक अलर्ट जारी करते हुए बताया था कि मांगखुट’ गुआंगदोंग प्रांत के तट पर रविवार दोपहर या शाम को पहुंचेगा।