फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Heavy snowfall may occur in New York, Boston

अमेरिकी तट की तरफ बढ़ रहा बर्फीला तूफान, बर्फ की चादर से ढक सकते हैं न्यूयॉर्क, बोस्टन

Tue, 02 Feb 2021 04:25 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, बोस्टन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, बोस्टन। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 02 Feb 2021 04:25 AM IST
विज्ञापन
Heavy snowfall may occur in New York, Boston
snowfall - फोटो : amar ujala

अमेरिका के पूर्वोत्तर में तटवर्ती इलाकों की तरफ जबरदस्त बर्फीला तूफान बढ़ रहा है। इससे मंगलवार (भारतीय समयानुसार) तक पूर्वी पेनसिल्वेनिया, उत्तरी न्यूजर्सी और दक्षिणी न्यूयॉर्क के बड़े हिस्से इससे प्रभावित होंगे। राष्ट्रीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि सोमवार से ही पूर्वोत्तर में बर्फबारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि न्यूयॉर्क, बोस्टन और पूर्वोत्तर के कई इलाके इस तूफान के चलते करीब दो फुट मोटी बर्फ की चादर से ढंक सकते हैं। यह एक बेहद शक्तिशाली बर्फीला तूफान है जिसमें दक्षिणी न्यूयॉर्क और दक्षिणी न्यू इंग्लैंड में 20  इंच से ज्यादा बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन


इस तूफान के कारण न्यूयॉर्क में जनजीवन ठप पड़ सकता है। ऐसे में यहां सोमवार को स्कूल बंद रहने की घोषणा कर दी गई है और कोरोना टीकाकरण का काम भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी. ब्लासियो ने सोमवार को स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद करने की घोषणा की है। साथ ही बताया कि अधिकारी कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान को भी रिशेड्यूल कर रहे हैं।


50 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पूर्वोत्तर में यात्रा करने लायक स्थिति नहीं होने की उम्मीद है। मंगलवार तक 50 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। तूफान धीरे-धीरे मंगलवार देर रात को उत्तरी न्यू इंग्लैंड की ओर बढ़ जाएगा और बुधवार को कमजोर पड़ जाएगा। कई क्षेत्रों में 2 इंच से अधिक बर्फ के साथ यह तूफान वाशिंगटन डीसी से टकराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed