फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Heavy rains kill over 40 in Mexico; rescue operation underway

मैक्सिको भारी बारिश से बाढ़ व भूस्खलन में 41 लोगों की मौत; 32 हजार से ज्यादा मकान ध्वस्त, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

Mon, 13 Oct 2025 01:30 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोजा रिका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोजा रिका Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 13 Oct 2025 01:30 AM IST
सार

Mexico Heavy Rains: मैक्सिको में मूसलाधार बारिश ने ताबाही मचा दी है। भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। सड़कें दरिया बन गई, जबकि घर से लेकर अस्पताल तक सब पानी-पानी हो गया। 
 

विज्ञापन
Heavy rains kill over 40 in Mexico; rescue operation underway
मैक्सिको में भारी बारिश के बाद बाढ़ का कहर - फोटो : X-@Claudiashein

विस्तार

मैक्सिको में लगातार बारिश से आई बाढ़ व भूस्खलन के कारण कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई। वेराक्रूज प्रांत में छह से नौ अक्तूबर तक लगभग 540 मिलीमीटर (21 इंच से अधिक) बारिश हुई। बारिश के कारण 32 हजार से अधिक मकान ध्वस्त हो चुके हैं, जबकि बिजली गुल होने से देश भर में 3.20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने इस भीषण बारिश के लिए मैक्सिको के पश्चिमी तट पर आए उष्णकटिबंधीय तूफानों प्रिसिला व रेमंड को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


मैक्सिको सिटी से 275 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थित तेल नगरी पोजा रिका में बाढ़ से पहले कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी। राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा समन्वय ने बताया कि मेक्सिको सिटी के उत्तर में स्थित हिडाल्गो प्रांत में शनिवार तक भारी बारिश से 16 लोगों की मौत हो गई और 150 समुदायों को बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या का सामना करना पड़ा। मैक्सिको सिटी के पूर्व में स्थित पुएब्ला प्रांत में कम से कम नौ लोग मारे गए व 16 हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए।
विज्ञापन


वेराक्रूज में 15 लोगों की मौत हुई है। वहां थल सेना व नौसेना भूस्खलन तथा बाढ़ के कारण अलग-थलग पड़े 42 समुदायों के निवासियों को बचाने में मदद कर रही हैं। बचावकर्मी क्षेत्र में 27 लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। खाड़ी तट पर स्थित वेराक्रूज राज्य की 55 नगरपालिकाओं में 16 हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पहले, मध्य क्वेरेटारो राज्य में भूस्खलन के कारण एक बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सड़कों पर 12 फीट पानी, पेड़ पर लटकी कारें
पोजा रिका के निचले इलाकों की गलियों में शुक्रवार सुबह 12 फीट तक पानी भर गया। कैजोंस नदी से तेज गति के साथ बहकर आ रहे पानी में कारें तैरती हुईं आपस में टकराने लगीं। शनिवार सुबह जब पानी उतरा तो चारों तरफ तबाही दिखाई दे रही थी। पेड़ पर कारें लटकी दिखाई दे रही थीं और ट्रक के केबिन में बंद घोड़ा मर चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed